न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक में तहसीलदार 50 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, 1 करोड़ नकद और एक एकड़ जमीन की थी मांग

कर्नाटक के धारवाड़ में तहसीलदार सच्चिदानंद कुचनूर 50 लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते पकड़े गए। 1 करोड़ रुपये और एक एकड़ जमीन की मांग का आरोप है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 17 Sep 2026 8:38:38

कर्नाटक में तहसीलदार 50 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, 1 करोड़ नकद और एक एकड़ जमीन की थी मांग

कर्नाटक के धारवाड़ में लोकायुक्त अधिकारियों ने तहसीलदार सच्चिदानंद कुचनूर को 50 लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। लोकायुक्त के मुताबिक, यह कार्रवाई बुधवार देर शाम की गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि 33 एकड़ जमीन के मालिकाना हक से जुड़े दस्तावेजों में बदलाव करने के बदले तहसीलदार ने बड़ी रकम और जमीन की मांग की थी।

लोकायुक्त सूत्रों के अनुसार, येरिकोप्पा गांव की 33 एकड़ जमीन के मालिकाना हक के कागजात में कथित तौर पर बदलाव करने के लिए कुल 1 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। रकम 50-50 लाख रुपये की दो किश्तों में देने की बात कही गई थी। इसके अलावा एक एकड़ जमीन देने की मांग भी कथित तौर पर की गई थी।

शिकायत के बाद लोकायुक्त ने बिछाया जाल

मामले में शिकायतकर्ता ने लोकायुक्त के पास शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर रिश्वत की पहली किश्त देने की व्यवस्था की गई। शिकायतकर्ता को 50 लाख रुपये की रकम लेकर तहसीलदार तक पहुंचने को कहा गया।

लोकायुक्त अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार रात करीब 10 बजे धारवाड़ के कर्नाटक कॉलेज के सामने कार्रवाई की गई। इसी दौरान जमीन मालिक से 50 लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए तहसीलदार सच्चिदानंद कुचनूर को पकड़ लिया गया। कार्रवाई के बाद अधिकारियों ने रिश्वत की रकम जब्त कर ली।

33 एकड़ जमीन के दस्तावेजों से जुड़ा है मामला

लोकायुक्त के अनुसार, मामला धारवाड़ से करीब 12 किलोमीटर दूर येरिकोप्पा गांव की 33 एकड़ जमीन के मालिकाना हक के दस्तावेजों से संबंधित है। यह गांव पुणे-बेंगलुरु हाईवे के पास स्थित बताया गया है। आरोप है कि जमीन के रिकॉर्ड में बदलाव कराने के लिए तहसीलदार ने दो किश्तों में 1 करोड़ रुपये की मांग की थी। इसके साथ एक एकड़ जमीन की मांग किए जाने की बात भी शिकायत में सामने आई।

तहसीलदार के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज

कार्रवाई के बाद लोकायुक्त अधिकारियों ने तहसीलदार के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। रिश्वत की रकम जब्त करने के साथ ही अब मामले से जुड़े दस्तावेजों और कथित रिश्वत की मांग की जांच की जा रही है।

जांच में यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि जमीन के दस्तावेजों में कथित बदलाव के मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत