न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजों पर CM भजनलाल का पहला बयान, बोले- 'Gen Z में PM मोदी का क्रेज'

राजस्थान निकाय चुनाव में BJP के मजबूत प्रदर्शन के बाद CM भजनलाल शर्मा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने Gen Z में PM मोदी के क्रेज और जनता के भरोसे का जिक्र किया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 14 Sep 2026 1:04:45

राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजों पर CM भजनलाल का पहला बयान, बोले- 'Gen Z में PM मोदी का क्रेज'

राजस्थान के 309 नगरीय निकायों के चुनाव परिणाम सामने आने के साथ ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आई है। शुरुआती नतीजों में भारतीय जनता पार्टी ने मजबूत प्रदर्शन किया है। मुख्यमंत्री ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता के भरोसे से जोड़ते हुए कहा कि खास तौर पर युवाओं और Gen Z के बीच पीएम मोदी का क्रेज दिखाई दे रहा है।

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की मतगणना 14 सितंबर को सुबह 8 बजे शुरू हुई। चुनाव दो चरणों में 9 और 11 सितंबर को कराए गए थे। राज्य के 309 नगरीय निकायों में कुल 10,245 पार्षद पदों के लिए मतदान हुआ था।

अब तक सामने आए आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी ने 163 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस को 103 सीटें मिली हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी 43 सीटों पर जीत हासिल की है। हालांकि कई निकायों में मतगणना और बोर्ड बनाने की तस्वीर अभी पूरी तरह साफ नहीं हुई है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने चुनाव प्रचार के दौरान भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और उनकी लोकप्रियता को लगातार मुद्दा बनाया था। मतदान से पहले उन्होंने कहा था कि राजस्थान में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुए विकास के प्रति जनता का विश्वास दिखाई दे रहा है। Gen Z को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने सरकार की ओर से युवाओं के लिए किए जा रहे रोजगार संबंधी प्रयासों का भी उल्लेख किया था।

इन चुनावों में युवा मतदाताओं और Gen Z की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही। चुनाव से पहले उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक 18 से 25 वर्ष की उम्र के करीब 21.30 लाख और 26 से 35 वर्ष के करीब 36.60 लाख मतदाता थे। 18 से 35 वर्ष की उम्र के मतदाताओं की संख्या करीब 58 लाख बताई गई थी।

राजस्थान के इन निकाय चुनावों को भजनलाल सरकार के लिए भी अहम राजनीतिक परीक्षा माना जा रहा था। चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला रहा, जबकि बड़ी संख्या में निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में थे। अब आए नतीजों में बीजेपी का प्रदर्शन सत्ता पक्ष के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत