न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक: रेप केस में पूर्व PM देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद, 10 लाख जुर्माना

कर्नाटक में पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा के पोते और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को बलात्कार के मामले में दोषी ठहराकर उम्रकैद और 7 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई। बेंगलुरु की विशेष अदालत का बड़ा फैसला।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 02 Aug 2025 5:53:00

कर्नाटक: रेप केस में पूर्व PM देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद, 10 लाख जुर्माना

कर्नाटक में जनता दल सेक्युलर के नेता और पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को बलात्कार के गंभीर आरोप में दोषी ठहराते हुए बेंगलुरु की विशेष अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। शनिवार को आए इस फैसले के मुताबिक रेवन्ना को 10 लाख रुपए का अर्थदंड भी भरना होगा।

यह मामला होलेनरसीपुरा ग्रामीण थाने में दर्ज हुआ था, जहां 2021 में शिकायत दी गई कि आरोपी ने पीड़िता के साथ बार-बार यौन शोषण किया। अभियोजन पक्ष ने अदालत से आग्रह किया था कि अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को कठोरतम सजा दी जाए।

अदालत ने दोषी ठहराया, अपराध के विवरण

विशेष न्यायाधीश संतोष गजानन भट ने शुक्रवार को रेवन्ना को बलात्कार और यौन शोषण से जुड़े चार मामलों में से एक में दोषी करार दिया। यह प्रकरण एक 48 वर्षीय महिला से जुड़ा है, जो हासन जिले में रेवन्ना परिवार के फार्महाउस पर सहायिका के रूप में काम करती थी। आरोप है कि आरोपी ने बेंगलुरु स्थित अपने आवास और फार्महाउस दोनों स्थानों पर पीड़िता के साथ दो बार दुष्कर्म किया।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि रेवन्ना ने इन घटनाओं को मोबाइल फोन में रिकॉर्ड भी कर लिया था।

फैसले के समय रेवन्ना का पक्ष और भावनात्मक अपील

सजा के ऐलान से पहले अदालत में पेश हुए प्रज्वल रेवन्ना ने कम सजा की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी भी महिला के साथ कोई गलत काम नहीं किया है। उनके मुताबिक, “राजनीति में तेज़ी से आगे बढ़ना मेरी एकमात्र गलती रही।”

फैसले की घड़ी में रेवन्ना की आंखों से आंसू बह निकले। उन्होंने कहा, “मैंने मेकैनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की है और हमेशा मेहनत से पढ़ाई की। मेरा पूरा करियर योग्यता पर आधारित रहा है।”

राजनीतिक साजिश का आरोप

पूर्व सांसद ने अदालत में दलील दी कि उनके खिलाफ साजिश रची गई। उनका कहना था, “मुझ पर आरोप लगाने वाली महिलाएं अपनी मर्जी से कभी सामने नहीं आईं। वे तो चुनाव के महज़ छह दिन पहले पेश हुईं। अभियोजन पक्ष ने उन्हें जान-बूझकर सामने लाकर शिकायत दर्ज करवाई।”

प्रज्वल रेवन्ना ने कहा कि कथित पीड़िता ने अपने परिवार या रिश्तेदारों तक को इस मामले की जानकारी नहीं दी। “जब कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर फैल गए, तब जाकर उसने शिकायत दर्ज कराई,” उन्होंने कहा।

अंत में रेवन्ना ने नम आंखों से अदालत से कम सजा देने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, “मैं पिछले छह महीने से अपने माता-पिता से नहीं मिल पाया हूं। मेरा भी एक परिवार है। मैं आपसे हाथ जोड़कर विनती करता हूं कि मुझे थोड़ी रहम की नजर से देखें।”

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती