न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शिवकुमार ने दिल्ली में डाला डेरा, CM पद छोड़ने को तैयार नहीं सिद्धारमैया; कर्नाटक में सियासी हलचल तेज

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर सियासी हलचल तेज। सिद्धारमैया इस्तीफा देने के लिए तैयार नहीं, जबकि डीके शिवकुमार और उनके समर्थक दिल्ली में डेरा डालकर कांग्रेस आलाकमान पर दबाव बढ़ा रहे हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 21 Nov 2025 8:23:36

शिवकुमार ने दिल्ली में डाला डेरा, CM पद छोड़ने को तैयार नहीं सिद्धारमैया; कर्नाटक में सियासी हलचल तेज

कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के ढाई साल पूरा करने के बाद से सियासी हलचल तेज हो गई है। विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस आलाकमान ने सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच मुख्यमंत्री पद का रोटेशन फॉर्मूला तय किया था। इसका मतलब था कि दोनों नेता बारी-बारी से 2.5-2.5 साल मुख्यमंत्री पद संभालेंगे। लेकिन अब तक सिद्धारमैया ने इस्तीफा नहीं दिया है और ऐसा लगता है कि वह इसके लिए तैयार भी नहीं हैं।

इसी बीच डीके शिवकुमार ने पार्टी आलाकमान पर दबाव बढ़ाना शुरू कर दिया है। वह कुछ वफादार मंत्रियों और विधायकों के साथ नई दिल्ली पहुंचे हैं, ताकि पार्टी नेतृत्व से मुलाकात कर सकें।

दिल्ली में डेरा डाल रहे डीके शिवकुमार और विधायक

डीके शिवकुमार के साथ कर्नाटक के मंत्री एन चेलुवरयस्वामी, विधायक इकबाल हुसैन, एच सी बालकृष्ण और एस आर श्रीनिवास गुरुवार को दिल्ली पहुंचे। सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को और 12 विधायकों के दिल्ली पहुंचने की संभावना है।

उनके समर्थकों का कहना है कि 2023 में कांग्रेस की जीत के बाद रोटेशन फॉर्मूले पर सहमति बनी थी। इसके तहत सिद्धारमैया के ढाई साल पूरे होने के बाद डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाया जाना था। इससे पहले करीब एक दर्जन एमएलसी भी दिल्ली में डेरा डाल चुके हैं और उन्होंने कांग्रेस महासचिवों से मुलाकात की थी।

डीके शिवकुमार का बयान

जब डीके शिवकुमार से विधायकों के दिल्ली जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह इससे अनजान हैं और उनकी तबियत ठीक नहीं है। हालांकि उन्होंने मुख्यमंत्री पद पर सिद्धारमैया के हालिया बयान पर कहा, "मुझे इस बात की खुशी है। किसी ने यह नहीं कहा कि वह मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। हमारी पार्टी ने उन्हें इस जिम्मेदारी के लिए चुना है। हम सब मिलकर काम कर रहे हैं।"

सिद्धारमैया का रोटेशन पर स्पष्ट बयान

चामराजनगर में एक सभा को संबोधित करते हुए सिद्धारमैया ने स्पष्ट संकेत दिया कि वह मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी स्थिति शुरू से मजबूत रही है और भविष्य में भी ऐसी ही बनी रहेगी। उन्होंने अपनी पिछली चुनौतियों को याद करते हुए कहा, "जब मैं पहली बार वित्त मंत्री बना, तो अखबार ने लिखा था कि यह सिद्धारमैया सौ भेड़ें भी नहीं गिन सकता। मैंने इसे चुनौती के रूप में लिया और अब तक 16 बजट पेश किए हैं। अगला 17वां बजट मैं ही पेश करूंगा।" यह बयान रोटेशन की अटकलों को सीधे तौर पर खारिज करने जैसा माना जा रहा है।

डीके सुरेश का बयान

डीके शिवकुमार के भाई और पूर्व सांसद डीके सुरेश ने कहा कि सिद्धारमैया कभी अपने वादों से पीछे नहीं हटते। हालांकि जब उनसे पूछा गया कि क्या सिद्धारमैया ने शिवकुमार से किया वादा निभाया, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। सुरेश ने कहा कि डीके शिवकुमार ने जो भी जरूरी था, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को बता दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया, "अब यह मामला पार्टी, उसके नेतृत्व, AICC अध्यक्ष और राहुल गांधी के फैसले पर छोड़ दिया गया है।"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती