न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक में भीषण सड़क दुर्घटना: बस-ट्रक की टक्कर से भड़की आग, 12 से अधिक यात्रियों की जिंदा जलकर मौत

कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर के बाद लगी आग में 12 से अधिक यात्रियों की जिंदा जलकर मौत, कई घायल, जांच जारी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 25 Dec 2025 8:31:15

कर्नाटक में भीषण सड़क दुर्घटना: बस-ट्रक की टक्कर से भड़की आग, 12 से अधिक यात्रियों की जिंदा जलकर मौत

कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले से गुरुवार तड़के दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। हिरियूर तालुक के गोरलट्टू क्षेत्र में एक निजी स्लीपर बस और तेज रफ्तार ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत ने भयानक रूप ले लिया। टक्कर के तुरंत बाद दोनों वाहनों में भीषण आग भड़क उठी, जिसके चलते बस में सवार कई यात्री भीतर ही फंस गए। आग की लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और 12 से ज्यादा लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

आधी रात में हुआ भयावह हादसा

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह दर्दनाक दुर्घटना बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात करीब 12 बजे के आसपास हुई। निजी स्लीपर बस बेंगलुरु से गोकार्णा की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने अचानक बस को टक्कर मार दी। टक्कर की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बस के साथ-साथ ट्रक का भी बड़ा हिस्सा आग की चपेट में आ गया। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बस में ड्राइवर और कंडक्टर समेत कुल 32 यात्री सवार बताए जा रहे थे।

टक्कर के बाद हुआ जोरदार धमाका

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर लगते ही जोरदार धमाके के साथ आग भड़क उठी। चंद मिनटों में ही लपटों ने बस और ट्रक दोनों को अपनी गिरफ्त में ले लिया। बस के अंदर मौजूद कई यात्री धुएं और आग के बीच फंस गए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी शिवकुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य की कमान संभाली। स्थानीय ग्रामीणों और दमकल विभाग के कर्मियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

घायलों का इलाज, जांच में जुटी पुलिस

दुर्घटना में घायल यात्रियों को तत्काल चित्रदुर्ग जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई थी, जिन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए बेंगलुरु रेफर किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और संभावित लापरवाही को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि पूरी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती