न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महिला सहकर्मी का टॉयलेट में बना रहा था वीडियो, इन्फोसिस कर्मचारी गिरफ्तार, ऑफिस में मचा हड़कंप

बेंगलुरु स्थित इन्फोसिस दफ्तर में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक सीनियर टेक कर्मचारी महिला सहकर्मी का टॉयलेट में वीडियो बनाते पकड़ा गया। महिला की सतर्कता से आरोपी रंगे हाथों हुआ गिरफ्तार, पुलिस कर रही है गहराई से जांच।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 02 Jul 2025 6:03:42

महिला सहकर्मी का टॉयलेट में बना रहा था वीडियो, इन्फोसिस कर्मचारी गिरफ्तार, ऑफिस में मचा हड़कंप

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है। देश की नामी आईटी कंपनी इन्फोसिस (Infosys) के दफ्तर में काम करने वाले एक तकनीकी विशेषज्ञ को पुलिस ने गंभीर आरोपों के चलते गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी ऑफिस के टॉयलेट में छिपकर एक महिला सहकर्मी का वीडियो बना रहा था – एक ऐसा कृत्य, जिसने ऑफिस का माहौल ही असहज कर दिया।

गिरफ्तार किया गया आरोपी का नाम नागेश स्वप्निल माली है, जो इंफोसिस में सीनियर एसोसिएट के पद पर कार्यरत था। महिला कर्मचारी ने साहस दिखाते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया, जिससे बड़ी अनहोनी होने से बच गई। इसके बाद अन्य स्टाफ की मदद से उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

महिला कर्मी ने दिखाई सतर्कता और पकड़ा गया दरिंदा

एफआईआर में महिला ने बताया कि जब वह ऑफिस के टॉयलेट में गई, तो बगल से उसे कुछ अजीब आवाजें और हरकतें महसूस हुईं। शक होने पर जब उसने झांककर देखा, तो सामने नागेश मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करते हुए पकड़ा गया। घबराई लेकिन साहसी महिला ने तुरंत शोर मचाया, जिस पर अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और नागेश को रंगे हाथों पकड़ लिया।

जांच के दौरान, आरोपी के मोबाइल फोन में महिला का वीडियो मिला, जिसे कंपनी के HR विभाग ने महिला की मौजूदगी में डिलीट किया।

फोन भेजा गया फॉरेंसिक जांच के लिए – कहीं और भी तो नहीं की रिकॉर्डिंग?

NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को संदेह है कि यह आरोपी की पहली हरकत नहीं हो सकती। इसलिए उसका मोबाइल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, ताकि यह पता चल सके कि उसने पहले भी इस तरह की गुप्त रिकॉर्डिंग की थी या नहीं। डिलीट डेटा को रिकवर कर जांच की जा रही है।

इससे पहले अयोध्या में भी सामने आया था ऐसा ही मामला

यह पहली बार नहीं है जब किसी महिला की निजता का इस तरह से उल्लंघन हुआ हो। अप्रैल 2024 में अयोध्या के एक गेस्ट हाउस में, राम मंदिर दर्शन के लिए आई महिला का नहाते समय वीडियो बनाते हुए 25 वर्षीय कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया था। श्रद्धालु महिला ने छत से आती परछाईं देखी, और हिम्मत कर आरोपी को रंगे हाथ पकड़वाया। बाद में आरोपी के मोबाइल से कई वीडियो बरामद हुए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती