न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक भाजपा नेता सीटी रवि पर गणेश विसर्जन जुलूस में भड़काऊ भाषण देने का मामला दर्ज

गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान कथित रूप से भड़काऊ भाषण देने पर भाजपा के एमएलसी सीटी रवि के खिलाफ पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने अपने भाषण में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ टिप्पणी की, जिससे साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका बनी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 11 Sep 2025 12:30:15

कर्नाटक भाजपा नेता सीटी रवि पर गणेश विसर्जन जुलूस में भड़काऊ भाषण देने का मामला दर्ज

कर्नाटक के मंड्या ज़िले के मड्डूर में बुधवार को हुए गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान कथित रूप से भड़काऊ भाषण देने पर भाजपा के एमएलसी सीटी रवि के खिलाफ पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने अपने भाषण में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ टिप्पणी की, जिससे साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका बनी। उनके खिलाफ BNSS अधिनियम की धारा 176 के तहत मामला दर्ज हुआ है।

यह जुलूस दरअसल 7 सितंबर को मड्डूर में गणेश विसर्जन के दौरान हुए पत्थरबाज़ी की घटना के विरोध और शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भाजपा ने आयोजित किया था। बुधवार को सजाए गए विशालकाय गणेश प्रतिमा को सजे-धजे खुले ट्रक पर रखकर मड्डूर कस्बे के मुख्य मार्गों से निकाला गया।

इस रैली में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेन्द्र, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष चलावाड़ी नारायणस्वामी, कई विधायक, पूर्व मंत्री, हिंदुत्व संगठन के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक शामिल हुए। यह जुलूस मड्डूर की उसी पीट स्ट्रीट से होकर गुज़रा, जहां रविवार को पत्थरबाज़ी हुई थी।

रैली को संबोधित करते हुए बीवाई विजयेन्द्र ने इस घटना पर न्यायिक जांच की मांग की और पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए। उन्होंने मांड्या के प्रभारी मंत्री एन. चेलुवरायस्वामी की टिप्पणियों को “आपत्तिजनक” बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी और मुख्यमंत्री के इस बयान पर भी सवाल उठाया कि भाजपा साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रही है।

विजयेन्द्र ने आरोप लगाया, “जब मस्जिद के अंदर पत्थर जमा किए जा रहे थे और साज़िश रची जा रही थी, तब कार्रवाई क्यों नहीं हुई? अब हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। चाहे मुख्यमंत्री इसे राजनीति कहें या कुछ और, हम अपना कर्तव्य निभाएंगे।” उन्होंने सरकार से मांग की कि ऐसे “राष्ट्रविरोधी तत्वों” के खिलाफ गुंडा एक्ट लगाया जाए।

रैली में आर. अशोक ने मड्डूर की हिंसा के लिए कांग्रेस सरकार की वोट बैंक राजनीति को ज़िम्मेदार ठहराया और इसे साम्प्रदायिक अशांति करार दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से मड्डूर आकर हालात का जायज़ा लेने की मांग भी की।

भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं और हिंदू संगठनों से डरने की बजाय शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ने की अपील की। यह जुलूस शिम्शा नदी (कावेरी की सहायक नदी) में अनेक गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ संपन्न हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी