न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महिला की हत्या के बाद बांधे हाथ-पैर, शव को बोरे में भरकर कचरा गाड़ी में फेंका, बदबू आई तो खुला रोंगटे खड़े कर देने वाला राज

बेंगलुरु के चिकपेट इलाके में एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शव को हाथ-पैर बांधकर बोरे में भरकर कचरा गाड़ी में फेंक दिया गया। बदबू आने पर सफाई कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी, जिससे खुला हत्या का सनसनीखेज मामला।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 30 Jun 2025 12:44:35

महिला की हत्या के बाद बांधे हाथ-पैर, शव को बोरे में भरकर कचरा गाड़ी में फेंका, बदबू आई तो खुला रोंगटे खड़े कर देने वाला राज

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान और दुखी कर दिया है। शहर के चिकपेट इलाके के सीके अचुकट्टु क्षेत्र में एक कचरा वाहन से एक महिला का शव बरामद हुआ, जिसे बड़े बेरहमी से बोरे में भरकर फेंका गया था।

पुलिस जांच में सामने आया कि मृत महिला की पहचान 40 वर्षीय आशा के रूप में हुई है। शव की स्थिति इतनी भयावह थी कि पहली नजर में ही साफ हो गया कि महिला की बेरहमी से हत्या की गई है। उसकी गर्दन और हाथ रस्सियों से बंधे हुए थे, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि गला घोंटकर हत्या की गई और फिर सबूत मिटाने के लिए शव को बोरे में बंद कर देर रात कहीं से लाकर कचरे के ट्रक में डाल दिया गया।
बदबू ने खोला खौफनाक राज

इस दर्दनाक मामले की परतें तब खुलीं जब BBMP के एक सफाई कर्मचारी ने कचरे के बीच से आती तेज दुर्गंध महसूस की। पहले तो उसे लगा कि यह सामान्य कचरे की बदबू है, लेकिन जब वह पास गया तो उसकी आंखें फटी की फटी रह गईं। शक होने पर उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने जब बोरा खोला, तो उसमें महिला का शव देखकर हर कोई सन्न रह गया।

CCTV फुटेज से मिले सुराग

पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक संदिग्ध ऑटो रिक्शा कचरा गाड़ी के पास जाता हुआ नजर आया। जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने शव की पहचान और संभावित आरोपी की तलाश शुरू की और जल्दी ही कई अहम सुराग हाथ लगे।

लिव-इन पार्टनर से होता था विवाद

जांच में पता चला कि मृतका आशा, असम निवासी शमशुद्दीन नामक युवक के साथ पिछले डेढ़ साल से पति-पत्नी की तरह रह रही थी। दोनों पहले से शादीशुदा थे, लेकिन बेंगलुरु में किराए पर मकान लेकर खुद को दंपति बताकर रहते थे। पड़ोसियों के अनुसार दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे, खासकर शराब को लेकर।

एक बहस ने ले ली जान

घटना वाले दिन भी शराब को लेकर झगड़ा इतना बढ़ गया कि शमशुद्दीन ने गुस्से में आकर आशा की गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद, उसने शव को छुपाने की नीयत से बोरे में बंद किया और कचरा ट्रक में डाल दिया ताकि किसी को शक न हो।

फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस हर एंगल से इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है ताकि न्याय मिल सके। यह मामला न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल उठाता है, बल्कि रिश्तों में बढ़ती हिंसा और संवेदनहीनता की ओर भी इशारा करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
योगी सरकार का बड़ा फैसला, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का बस सफर होगा मुफ्त
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
‘आश्रम 4’ में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, शुरू की शूटिंग; बॉबी देओल के नकारात्मक किरदारों के दौर के बीच बढ़ी उत्सुकता
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
तनुश्री दत्ता का बॉलीवुड पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘कुछ दिग्गज राक्षसों के अवतार, मैं बनी बलि का बकरा’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
ममता बनर्जी के बागी खेमे को झटका, मुस्लिम विधायक कासेम सिद्दीकी की TMC में ‘घर वापसी’
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
राम रहीम को फिर 21 दिन की पैरोल, 2026 में तीसरी बार जेल से बाहर आएगा डेरा प्रमुख
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
दिल्ली में H1N1 के 2308 केस से बढ़ी चिंता, CM रेखा गुप्ता ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग; स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘तैयारी पूरी’
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
‘टॉक्सिक’ के हिंदी संस्करण पर सेंसर बोर्ड की कैंची, बच्चे से जुड़े आपत्तिजनक संवाद सहित कई दृश्यों में बदलाव
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
कृति के कपड़ों पर कंगना ने उठाए सवाल, अब एक्ट्रेस ने दिया दो टूक जवाब- महिलाओं को कब तक बताएंगे...
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
Vivo T5 2 सितंबर को होगा लॉन्च, 7050mAh बैटरी के साथ आएगा फोन
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
UP में 3,572 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने बताया अगला बड़ा लक्ष्य
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
इमरान खान के समर्थन में फिर बोले कपिल देव, कहा- ‘कैदी चाहे कोई भी हो, उसके साथ मानवीय व्यवहार होना चाहिए’
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा
वायरल होने के चक्कर में गर्लफ्रेंड से कार पर करवाए 3400 किस, पुलिस ने पहले काटा चालान, फिर थमाई बाल्टी-कपड़ा