न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बस स्टैंड पर पति ने पत्नी पर किए चाकू से एक दर्जन वार, हुई मौत; बेटी भी थी मौके पर मौजूद

बेंगलुरु के बस स्टैंड पर पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी, चश्मदीदों के मुताबिक आरोपी ने चाकू से करीब एक दर्जन वार किए। घटना के समय 12 साल की बेटी भी मौजूद थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 23 Sep 2025 1:35:17

बस स्टैंड पर पति ने पत्नी पर किए चाकू से एक दर्जन वार, हुई मौत; बेटी भी थी मौके पर मौजूद

बेंगलुरु से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सोमवार की सुबह एक व्यक्ति ने बस स्टैंड पर अपनी ही पत्नी पर बेरहमी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। चश्मदीदों के मुताबिक, आरोपी ने पत्नी को चाकू से करीब एक दर्जन बार गोदा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सबसे दर्दनाक पहलू यह रहा कि वारदात के वक्त मृतका की 12 वर्षीय बेटी भी वहीं मौजूद थी और अपनी मां को तड़पते हुए देख रही थी। मृतका का नाम रेखा बताया जा रहा है, जिसने करीब तीन महीने पहले ही लोहिताश्व नामक व्यक्ति से दूसरी शादी की थी। रेखा के पहले पति से उसकी दो बेटियां थीं, जिनमें से छोटी बेटी ननिहाल में रह रही थी जबकि बड़ी बेटी रेखा के साथ रहती थी। पुलिस के अनुसार, लोहिताश्व भी पहले से तलाकशुदा था और शादी के बाद दोनों बेंगलुरु में किराये के घर में रहने लगे थे।

रिश्तों में बढ़ने लगा था तनाव

सूत्रों का कहना है कि रेखा एक कॉल सेंटर में नौकरी करती थी और लोहिताश्व को ड्राइवर की नौकरी भी उसी की मदद से मिली थी। लेकिन बेरोजगारी के दौर से गुज़र चुके लोहिताश्व को पत्नी का घर से बाहर जाना पसंद नहीं था। उसे शक हो गया था कि रेखा का किसी और पुरुष से संबंध है। इस शक के चलते दोनों के बीच अक्सर झगड़े और तनातनी होने लगी थी।

चाकू से ताबड़तोड़ वार, मौके पर मौत

इन्हीं विवादों से तंग आकर लोहिताश्व ने सोमवार सुबह वारदात को अंजाम दिया। जैसे ही रेखा बस स्टैंड पर पहुंची, आरोपी ने अचानक चाकू निकालकर उस पर कई बार वार किया। हमला इतना भयानक था कि रेखा लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। उसकी बड़ी बेटी पूरी घटना की गवाह बनी।

अस्पताल ले जाने से पहले ही दम तोड़ा

स्थानीय लोग और पुलिस रेखा को तुरंत नज़दीकी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी वहां से भागने में सफल रहा, हालांकि पुलिस ने कुछ ही घंटों में उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।

पूरे इलाके में सनसनी

इस खौफनाक हत्या से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश फैल गया है। बस स्टैंड पर मौजूद लोग अभी भी उस खून से लथपथ दृश्य को याद कर सहम जाते हैं। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला शक और घरेलू कलह से जुड़ा लग रहा है, लेकिन विस्तृत पूछताछ के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती