न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, 22 दिन बाद फिर शुरू होगी माता वैष्णो देवी यात्रा

22 दिनों के इंतजार के बाद वैष्णो देवी यात्रा 17 सितंबर से फिर शुरू होगी। 26 अगस्त को हुए भूस्खलन के कारण यात्रा रोकी गई थी, जिसमें 34 लोगों की मौत और 20 घायल हुए थे। अब श्रद्धालु माता के दर्शन कर सकेंगे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Sep 2025 10:05:16

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, 22 दिन बाद फिर शुरू होगी माता वैष्णो देवी यात्रा

माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। 26 अगस्त को भूस्खलन के चलते स्थगित हुई यात्रा अब बुधवार, 17 सितंबर से फिर से शुरू हो जाएगी। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने मंगलवार (16 सितंबर) को सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी साझा की और श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से ही अपडेट लेते रहें।

दरअसल, 26 अगस्त को हुए भीषण लैंडस्लाइड में 34 लोगों की मौत और 20 से अधिक लोग घायल हो गए थे। इसके बाद एहतियातन यात्रा रोक दी गई थी। श्राइन बोर्ड ने 14 सितंबर को यात्रा फिर से शुरू करने का ऐलान किया था, लेकिन खराब मौसम के चलते इस निर्णय को स्थगित करना पड़ा। अब पूरे 22 दिनों के इंतजार के बाद भक्तों को एक बार फिर माता के दर्शन का अवसर मिलेगा।

श्रद्धालुओं के विरोध प्रदर्शन के बाद आया निर्णय

यात्रा शुरू करने का यह फैसला उस समय लिया गया जब 14 सितंबर को कटरा आधार शिविर में बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों ने प्रदर्शन किया। नाराज श्रद्धालुओं ने यात्रा खोलने की मांग करते हुए ‘जय माता दी’ के नारे लगाए और बाणगंगा दर्शनी द्वार से आगे बढ़ने की कोशिश की। यह वही जगह है जहां से यात्रा का शुभारंभ होता है।

महिलाओं सहित सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर की ओर बढ़ने पर अड़े रहे, लेकिन सुरक्षाबल ने कड़ी घेराबंदी करके उन्हें आगे नहीं जाने दिया। कई घंटे तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। अंततः श्राइन बोर्ड को श्रद्धालुओं की भावनाओं को देखते हुए यात्रा खोलने पर निर्णय लेना पड़ा।

2025 में अब तक कितने श्रद्धालु पहुंचे

श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में अब तक 52 लाख 48 हजार 862 श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन कर चुके हैं। इनमें से 2 लाख 34 हजार 994 लोगों ने हेलीकॉप्टर सेवा का उपयोग किया है। ये आंकड़े इस बात का प्रमाण हैं कि हर साल लाखों लोग इस आस्था स्थल से जुड़ते हैं।

गुफा के अंदर किन चीज़ों पर है रोक

श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं को यह भी याद दिलाया है कि पवित्र गुफा में प्रवेश के दौरान कुछ वस्तुओं को ले जाना पूरी तरह वर्जित है। इनमें मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, पर्स व हैंडबैग, बेल्ट और चमड़े से बनी किसी भी तरह की वस्तु शामिल है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत