न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने उरी हाइड्रो प्लांट को बनाया था निशाना, CISF ने नाकाम किया ड्रोन हमला

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने उरी हाइड्रो पावर प्लांट पर ड्रोन हमला करने की कोशिश की, जिसे CISF जवानों ने सूझबूझ और बहादुरी से नाकाम कर दिया। 19 जवानों को उनके साहसिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। जानिए कैसे CISF ने एलओसी के पास बड़े हादसे को रोका और हजारों लोगों की जान बचाई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 26 Nov 2025 8:23:16

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने उरी हाइड्रो प्लांट को बनाया था निशाना, CISF ने नाकाम किया ड्रोन हमला

ऑपरेशन सिंदूर को शुरू हुए महीनों गुजर चुके हैं। यह अभियान आधिकारिक रूप से समाप्त नहीं हुआ है, लेकिन सुरक्षा कारणों से इसे अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। मई में चले इस बड़े सैन्य अभियान में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया था। इसी जवाबी कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कई आबादी वाले इलाकों पर मिसाइलें दागीं। इतना ही नहीं, उरी का हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर स्टेशन भी दुश्मन देश की सीधी हिट-लिस्ट पर था।

एलओसी के नज़दीक स्थित उरी हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट पर पाकिस्तान ने ड्रोन के माध्यम से हमला करने की कोशिश की। लेकिन CISF के सतर्क जवानों ने पलक झपकते ही इस खतरे को हवा में खत्म कर दिया। ड्रोन को ढेर करने के कारण प्रोजेक्ट को कोई भी क्षति नहीं पहुंची और एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

वीरता का सम्मान: 19 जवान हुए पुरस्कृत

CISF की इस अदम्य साहसिक कार्रवाई की सराहना करते हुए कुल 19 जवानों को सम्मानित किया गया है। ऑपरेशन सिंदूर के तनावपूर्ण माहौल में इन जवानों ने उरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट (UHEP-1 और 2) पर होने वाले ड्रोन हमलों को देर रात नाकाम किया था।

पाकिस्तान की ओर से अचानक शुरू हुई गोलीबारी के बीच इन जवानों ने न केवल मोर्चा संभाला, बल्कि आसपास के ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाकर कई जानें बचाईं। ऐसे हालात में उनका निर्णय, फुर्ती और बहादुरी प्रशंसनीय रही।

वो रात आखिर क्या हुआ था?

नई दिल्ली स्थित CISF मुख्यालय में आयोजित समारोह में डायरेक्टर जनरल ने 19 बहादुर जवानों को सम्मानित करते हुए उस रात की कहानी साझा की। CISF के आधिकारिक बयानों के अनुसार— 6 मई 2025 की रात भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत एलओसी के करीब छिपे आतंकियों पर बड़ी कार्रवाई की, जिसमें कई आतंकी ढेर हुए। इस सैन्य सफलता से भड़के पाकिस्तान ने अंधाधुंध गोलीबारी की शुरुआत कर दी। उसका सीधा लक्ष्य उरी पावर प्रोजेक्ट और आसपास के आम लोग थे।

इस तनावपूर्ण स्थिति में NHPC परिसर की सुरक्षा में तैनात CISF यूनिट ने तुरंत मोर्चा संभाला। टीम का नेतृत्व कमांडर रवि यादव कर रहे थे, जिन्होंने अपने जवानों के साथ मिलकर पहले ड्रोन हमलों को विफल किया और फिर फायरिंग के बीच फंसे नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

उरी पावर प्रोजेक्ट—जवानों की सतर्कता से सुरक्षित

CISF ने जानकारी दी कि उरी हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट एलओसी से बेहद नज़दीक होने के कारण हमेशा संवेदनशील माना जाता है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान खुफिया एजेंसियां पूरी तरह सक्रिय थीं और सुरक्षा बल हर समय सतर्क थे।

उस रात सिर्फ एक नहीं, बल्कि कई ड्रोन आसमान में दिखाई दिए थे। CISF जवानों ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए सभी को हवा में ही मार गिराया। अगर यह ड्रोन लक्ष्य तक पहुंच जाते, तो भारी जनहानि की आशंका थी। जवानों की फुर्ती से हजारों लोगों की जिंदगी सुरक्षित रही।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत