न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोदी लाहौर जा सकते हैं तो कश्मीर मसले को भी सुलझा सकते हैं: महबूबा मुफ्ती

महबूबा मुफ्ती ने पीडीपी स्थापना दिवस पर पीएम मोदी को लाहौर दौरे की याद दिलाते हुए कहा कि अगर वे पाकिस्तान से रिश्ते सुधार सकते हैं तो कश्मीर मुद्दे को भी सुलझा सकते हैं। उन्होंने सम्मानजनक शांति, संवाद और मुस्लिमों पर हो रहे अन्याय की बात भी कही।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 28 Jul 2025 3:08:06

मोदी लाहौर जा सकते हैं तो कश्मीर मसले को भी सुलझा सकते हैं: महबूबा मुफ्ती

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर केंद्र सरकार को पाकिस्तान से संवाद शुरू करने की सलाह दी है। श्रीनगर में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित एक जनसभा में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास कश्मीर मुद्दे को हल करने की पूरी क्षमता है। उन्होंने अपने भाषण में कहा, “जब प्रधानमंत्री लाहौर जा सकते हैं और रिश्ते सुधारने की पहल कर सकते हैं, तो कश्मीर समस्या का हल भी निकल सकता है। यह सिर्फ उनकी इच्छा पर निर्भर करता है।”

'सिर्फ सैन्य बल और गिरफ्तारियां नहीं लाएंगी अमन'

महबूबा मुफ्ती ने यह भी दोहराया कि जम्मू-कश्मीर की जनता शांति की पक्षधर है, लेकिन सम्मानजनक तरीके से। उन्होंने कहा, “दिल्ली सरकार से मैं यह कहना चाहती हूं कि शांति बंदूक और जेल से नहीं आएगी। लोग इज्जत चाहते हैं, डर नहीं।” उन्होंने सुरक्षा बलों की मौजूदगी और दमन के ज़रिये अमन कायम करने की सोच पर भी सवाल उठाए और ज़ोर दिया कि बातचीत ही एकमात्र रास्ता है।

'भारत को निभाना होगा बड़े भाई की भूमिका'

महबूबा ने भारत की विदेश नीति और क्षेत्रीय दृष्टिकोण पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, “भारत को एक बड़े भाई की तरह सभी पड़ोसी देशों से संवाद करना चाहिए। हमने युद्ध के मुहाने से लौटने के बाद भी यह नहीं समझा कि हमने हासिल क्या किया?” उन्होंने यह भी कहा, “जब भी हम बातचीत की बात करते हैं, हमें फॉरेन पॉलिसी का हवाला देकर चुप करा दिया जाता है। लेकिन मैं पूछती हूं कि जम्मू-कश्मीर को अलग रखकर क्या विदेश नीति मुमकिन है?”

'इज्जत के साथ अमन चाहिए' – नारे और संदेश

सभा के दौरान मुफ्ती ने “इज्जत के साथ अमन” का नारा बुलंद किया। उन्होंने कहा, “भारत और पाकिस्तान में हथियारों की होड़ लगी है। युद्ध के बाद शांति नहीं, बल्कि सैन्य तैयारी बढ़ गई है। पाकिस्तान आर्थिक तंगी में डूबा है, और भारत चीन से मुकाबला करने की स्थिति में नहीं है। यह मेरी नहीं, बल्कि भारत के विदेश मंत्री की बात है।” उन्होंने यह भी जोड़ा, “मैं विदेश मंत्री को कहना चाहती हूं कि जब-जब आप लड़ाई की बात करते हैं, उसका असर कश्मीर में ही देखने को मिलता है – फिर चाहे वह पहलगाम हमला हो या कोई और सैन्य ऑपरेशन।”

'मुसलमानों के साथ अन्याय हो रहा है'

महबूबा मुफ्ती ने देश में मुस्लिम समुदाय के साथ हो रहे कथित भेदभाव और ज़ुल्म को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा, “देश में मुसलमानों को बांग्लादेशी बताकर समुद्र में फेंका जा रहा है। अगर आपको हमारी जमीन चाहिए, तो साफ कहिए – हम खुद ही छोड़ देंगे।” उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत को अगर वाकई ‘विश्वगुरु’ बनना है, तो उसे युद्ध और टकराव की भाषा छोड़कर शांति और संवाद की राह अपनानी होगी।

'पीडीपी शांति की समर्थक है'

अपने संबोधन के अंत में उन्होंने कहा, “पीडीपी हमेशा अमन की हिमायती रही है और आगे भी रहेगी। मैं इस बात से खुश हूं कि भारत और पाकिस्तान एशिया कप जैसे आयोजनों में एक-दूसरे के सामने खेल रहे हैं। यह खेल भावना ही देशों को करीब लाती है।”

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत