न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर: कठुआ में बादल फटने से तबाही, 4 की मौत, कई घर मलबे में समाए

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में बादल फटने से भारी तबाही, कई घर मलबे में समाए और 4 लोगों की मौत। हाईवे-रेलवे ट्रैक को नुकसान, राहत कार्य जारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 17 Aug 2025 9:50:28

जम्मू-कश्मीर: कठुआ में बादल फटने से तबाही, 4 की मौत, कई घर मलबे में समाए

किश्तवाड़ में बादल फटने से हुई तबाही के चंद दिनों बाद ही जम्मू-कश्मीर एक और प्राकृतिक आपदा की चपेट में आ गया। रविवार (17 अगस्त) को कठुआ जिले के जोड़ इलाके में बादल फटने से अफरातफरी मच गई। मलबे की चपेट में कई घर और ढांचागत संरचनाएं आ गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जंगलोट क्षेत्र में बादल फटने की सूचना मिलते ही उन्होंने कठुआ के एसएसपी शोभित सक्सेना से बातचीत की। मंत्री ने बताया कि आपदा में 4 लोगों की जान चली गई है। साथ ही रेलवे ट्रैक और नेशनल हाईवे को भी नुकसान पहुंचा है। कठुआ का पुलिस स्टेशन भी प्रभावित हुआ है। राहत और बचाव कार्य में नागरिक प्रशासन, सेना और अर्धसैनिक बलों को तुरंत लगा दिया गया है और हालात पर लगातार नज़र रखी जा रही है।

हाईवे और बुनियादी ढांचे को नुकसान

मलबे का असर जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी देखा गया। हाईवे के एक हिस्से पर मलबा आने से ट्रैफिक प्रभावित हुआ और सुरक्षा के लिहाज से एक ट्यूब को बंद करना पड़ा। अभी तक नुकसान का सटीक आकलन नहीं हो सका है। राहत दल मौके पर मौजूद हैं और बचाव कार्य जारी है।

किश्तवाड़ त्रासदी की यादें ताजा

इस घटना ने कुछ ही दिन पहले किश्तवाड़ में हुए भयानक हादसे की याद ताज़ा कर दी। वहां बादल फटने से भारी तबाही हुई थी और अब तक 65 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। जम्मू के राजकीय मेडिकल कॉलेज (GMC) और अस्पताल में गंभीर रूप से घायल 25 लोगों की बड़ी सर्जरी की गई और उनकी जान बचाई गई। 14 अगस्त की रात 66 गंभीर घायलों को GMC जम्मू शिफ्ट किया गया था, जहां डॉक्टरों ने पूरी रात काम कर लगभग 25 अहम सर्जरी कीं।

सीएम ने की मदद की घोषणा

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किश्तवाड़ के चशोती गांव का दौरा कर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने राहत और पुनर्वास के लिए वित्तीय सहायता की घोषणा करते हुए कहा कि मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 1 लाख और सामान्य रूप से घायल व्यक्तियों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

इसके अलावा, पूरी तरह ध्वस्त मकानों के लिए 1 लाख रुपये, गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त घरों के लिए 50 हजार रुपये और आंशिक क्षति वाले मकानों के लिए 25 हजार रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान भी किया गया। सीएम ने भरोसा दिलाया कि आपदा प्रभावितों को दीर्घकालिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत