न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कश्मीर में ठंड की मार बरकरार… सोनमर्ग बना सबसे सर्द इलाका, बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी

कश्मीर में चिल्लेकलां के दौरान कड़ाके की ठंड जारी, सोनमर्ग सबसे ठंडा इलाका रहा। मौसम विभाग ने घाटी में बर्फबारी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 28 Dec 2025 9:22:33

कश्मीर में ठंड की मार बरकरार… सोनमर्ग बना सबसे सर्द इलाका, बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी

कश्मीर घाटी में चिल्लेकलां के दौरान शीतलहर का असर लगातार बना हुआ है। शनिवार को भी मौसम शुष्क रहा, लेकिन इसके बावजूद घाटी के अधिकतर हिस्सों में तापमान जमाव बिंदु से नीचे ही दर्ज किया गया। श्रीनगर सहित कई इलाकों में दिन के समय हल्की धूप नजर आई, पर न्यूनतम तापमान माइनस में बने रहने से ठंड का प्रकोप कम नहीं हुआ। सर्द हवाओं और गिरते पारे ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया, जबकि सोनमर्ग पूरे प्रदेश में सबसे ठंडा क्षेत्र बना रहा।

मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 2.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। काजीगुंड में पारा माइनस 2.8 डिग्री तक गिरा, जबकि पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 4.8 डिग्री दर्ज किया गया। कुपवाड़ा में माइनस 3.8 डिग्री, कोकरनाग में माइनस 0.9 डिग्री और गुलमर्ग में माइनस 4.2 डिग्री तापमान रहा। पंपोर में न्यूनतम तापमान माइनस 4.5 डिग्री, श्रीनगर एयरपोर्ट पर माइनस 3.8 डिग्री और अवंतीपोरा में माइनस 3.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

इसके अलावा बड़गाम में तापमान माइनस 2.7 डिग्री, अनंतनाग में माइनस 3.6 डिग्री, बारामुला में माइनस 2.5 डिग्री, बांडीपोरा में माइनस 2.0 डिग्री और पुलवामा में माइनस 4.3 डिग्री दर्ज किया गया। शोपियां में न्यूनतम तापमान माइनस 4.7 डिग्री, कुलगाम में माइनस 1.9 डिग्री और गांदरबल में माइनस 1.8 डिग्री रहा। वहीं सोनमर्ग ने माइनस 5.8 डिग्री के साथ घाटी के सबसे ठंडे इलाके के रूप में अपनी पहचान बनाए रखी।

लद्दाख क्षेत्र में भी ठंड ने अपने तेवर दिखाए। एक दिन पहले यहां का तापमान शून्य से 4.7 डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया गया था। लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 9.9 डिग्री और कारगिल में माइनस 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे ठंड का असर और ज्यादा महसूस किया गया।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि 29 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण घाटी में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। इसके चलते कई इलाकों में ताजा बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई गई है। यह असर दो जनवरी तक बने रहने की उम्मीद है। विभाग के मुताबिक 31 दिसंबर और एक जनवरी को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों के साथ-साथ निचले इलाकों में भी बर्फबारी देखने को मिल सकती है, जिससे ठंड और बढ़ने की आशंका है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत