न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बारिश का कहर, 115 साल का रिकॉर्ड टूटा; वैष्णो देवी मार्ग पर मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 34

जम्मू-कश्मीर और उत्तर भारत में भारी बारिश ने 115 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन से 34 लोगों की मौत, कई घायल और लापता। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 28 Aug 2025 8:43:14

बारिश का कहर, 115 साल का रिकॉर्ड टूटा; वैष्णो देवी मार्ग पर मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 34

जम्मू-कश्मीर और पूरे उत्तर भारत में लगातार हो रही भारी बारिश ने कहर मचा दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू में मंगलवार से बुधवार तक हुई बारिश ने पिछले 115 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस दौरान लगभग 296 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। भारी वर्षा की वजह से सबसे ज्यादा नुकसान वैष्णो देवी की यात्रा पर आए श्रद्धालुओं को हुआ। जानकारी के अनुसार, अब तक जम्मू-कश्मीर में 41 लोगों की जान बारिश और भूस्खलन की वजह से चली गई है। इनमें से 34 लोगों की मौत वैष्णो देवी मार्ग पर अर्धकुमारी के पास आए भूस्खलन के कारण हुई। इस हादसे में 28 लोग घायल हुए हैं, जबकि कई लोग अभी भी लापता हैं। हालांकि बारिश में थोड़ी कमी आने के बाद राज्य में राहत और बचाव कार्यों की गति में सुधार हुआ है।

तेजी से हो रही बारिश और भूस्खलन की घटनाओं के चलते मंगलवार को नॉर्दन रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया और कुछ ट्रेनों के मार्ग बदल दिए। कटरा-श्रीनगर के बीच ट्रेन सेवाएं जारी हैं, लेकिन अन्य रद्द होने वाली ट्रेनों के कारण दर्शन करने आए श्रद्धालु कई जगह फंस गए हैं। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और अन्य उत्तर भारतीय राज्यों से आए यात्री ट्रेन रद्द होने से प्रभावित हुए।

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को हाई-लेवल बैठक की। बैठक में अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए गए। उप राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भी इस आपदा से अवगत कराया। वहीं, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने स्थानीय विधायकों के साथ बैठक कर पीड़ितों को तुरंत मदद पहुंचाने का आदेश दिया और पीएम मोदी को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बाद में पीएम मोदी का धन्यवाद भी किया, जिन्होंने जनता की मदद सुनिश्चित करने के लिए तत्परता दिखाई।

राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए भारतीय वायुसेना का सी-130 परिवहन विमान जम्मू पहुंचा, साथ ही एनडीआरएफ की टीमों ने भी राहत कार्य में भाग लिया। भारी बारिश के कारण बचाव कार्य पहले कठिन था, लेकिन राहत कर्मियों ने उत्कृष्ट प्रयास किया और प्रभावित क्षेत्रों में मदद पहुंचाई।

रियासी से भाजपा विधायक जुगल किशोर शर्मा ने एएनआई को बताया, "अब तक 29 मृतकों की पहचान हो चुकी है, जबकि पांच अभी अज्ञात हैं। चौदह घायल लोग इलाजाधीन हैं, इनमें से एक व्यक्ति घर लौट गया है और आठ लोग कटरा अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से चार की निगरानी की जा रही है। कुल मृतकों की संख्या 34 हो गई है।"

एनडीआरएफ के डीआईजी ने बताया, "पिछले दो दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है, जिससे जम्मू, हिमाचल और पंजाब के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त टीमें भेजी गई हैं। इन टीमों को हवाई मार्ग से जम्मू क्षेत्र में पहुंचाया गया, जबकि लुधियाना से सड़क मार्ग से चार और टीमों को भेजा गया। अब जम्मू-कश्मीर में कुल 18 एनडीआरएफ टीमें सक्रिय हैं।"

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत