न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर के डोडा में गूंजीं चीखें, गहरी खाई में गिरी गाड़ी, 5 की मौत, 17 अन्य घायल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, गाड़ी के गहरी खाई में गिरने से 5 लोगों की मौके पर मौत और 17 घायल। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल। प्रशासन ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 15 Jul 2025 1:34:49

जम्मू-कश्मीर के डोडा में गूंजीं चीखें, गहरी खाई में गिरी गाड़ी, 5 की मौत, 17 अन्य घायल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में मंगलवार (15 जुलाई) को एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसने कई परिवारों की खुशियों को पल भर में उजाड़ दिया। एक टेंपो वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा पोंडा के पास डोडा-भर्थ रोड पर एक तीखे मोड़ पर हुआ, जहां चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा।

घायल मासूम को देख कांप उठा दिल

इस हादसे में घायल हुए लोगों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। इनमें से तीन की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। दर्दनाक बात यह है कि घायलों में पांच साल की मासूम उज्मा जान भी शामिल है, जिसे इलाज के लिए जम्मू रेफर किया गया है। उसकी हालत देख अस्पताल में मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं।

जान गंवाने वालों की पहचान और मातम में डूबे घर

इस दिल दहला देने वाले हादसे में जिनकी मौत हुई, उनके नाम हैं—मोहम्मद अशरफ (35), मंगता वानी (51), अत्ता मोहम्मद (33), तालिब हुसैन (35) और रफीका बेगम (60)। जैसे ही यह खबर गांवों तक पहुंची, चारों ओर मातम पसर गया। किसी की मां चली गई, किसी का बेटा, किसी की दुनिया उजड़ गई।

“कुछ समझ नहीं आया… बस एक जोर की आवाज आई”

हादसे में घायल परवेज ने ANI को बताया कि टेंपो पूरी तरह भरा हुआ था। अचानक एक जोरदार आवाज हुई और फिर सबकुछ काला पड़ गया। "हम हादसे के बाद बेहोश हो गए थे। होश आया तो खुद को अस्पताल में पाया," परवेज की कांपती आवाज में उस पल की दहशत साफ झलक रही थी।

स्थानीय लोग बने फ़रिश्ते

जैसे ही वाहन खाई में गिरा, आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। बिना समय गंवाए लोगों ने घायलों को बाहर निकालना शुरू किया। थोड़ी ही देर में पुलिस और अन्य सुरक्षा बल भी वहां पहुंच गए और राहत-बचाव कार्य में जुट गए।

उप-राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री ने जताया शोक
इस हृदय विदारक हादसे पर उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।” वहीं केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने डोडा के डिप्टी कमिश्नर से बात की और हालात की जानकारी ली। उन्होंने हरसंभव मदद देने का भरोसा भी दिलाया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत