न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

झेलम नदी के उफान से श्रीनगर में बाढ़ की चेतावनी, कई जिलों में रेड अलर्ट और स्कूल बंद

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश ने हालात को बिगाड़ दिया है। झेलम नदी उफान पर है और श्रीनगर में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से कई निचले इलाकों को खाली करने के आदेश जारी किए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 04 Sep 2025 11:33:01

झेलम नदी के उफान से श्रीनगर में बाढ़ की चेतावनी, कई जिलों में रेड अलर्ट और स्कूल बंद

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश ने हालात को बिगाड़ दिया है। झेलम नदी उफान पर है और श्रीनगर में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से कई निचले इलाकों को खाली करने के आदेश जारी किए हैं। बडगाम जिले में शालिना क्षेत्र में नदी के तटबंध पर दरार की सूचना ने हालात को और चिंताजनक बना दिया है। अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि संवेदनशील क्षेत्रों से लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए।

एहतियात के तौर पर लासजान, सोइतेंग, नौगाम, व्येथपोरा, गोलपोरा, पदशाहीबाग और महजूरनगर जैसे इलाकों से लोगों को निकाला जा रहा है। प्रशासन ने राहत केंद्र स्थापित किए हैं जहां विस्थापित लोगों को भोजन और आश्रय उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं डोडा जिले के भद्रवाह क्षेत्र में लगातार तीसरे दिन हो रही बारिश से हालात गंभीर बने हुए हैं।

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। राजौरी, रियासी, जम्मू, उधमपुर, रामबन और किश्तवाड़ में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। सांबा, कठुआ, बडगाम, शोपियां, कुलगाम, बांदीपोरा, बारामूला, पुलवामा और गंदेरबल में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। श्रीनगर, अनंतनाग और कुपवाड़ा जिलों को येलो अलर्ट पर रखा गया है।

लगातार बारिश से चिनाब नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। राजौरी और आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, जिससे घरों और सड़कों में पानी भर गया है। स्कूलों को सुरक्षा की दृष्टि से बंद कर दिया गया है और लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है।

प्रशासन ने साफ कहा है कि अगले 48 घंटे बेहद अहम होंगे क्योंकि मौसम विभाग ने बादल फटने, भूस्खलन और अचानक बाढ़ की भी चेतावनी जारी की है। ऐसे में स्थानीय लोगों को एहतियात बरतने, जल निकायों के पास यात्रा न करने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत