न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अमरनाथ यात्रा में बड़ा हादसा: तीन बसों की टक्कर से मचा हड़कंप, 10 से अधिक श्रद्धालु घायल

आस्था के पथ पर निकले अमरनाथ यात्रियों के काफिले में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर तीन तीर्थयात्री बसें आपस में टकरा गईं। इस दुर्घटना में 10 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया और बाद में अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 13 Jul 2025 3:39:22

अमरनाथ यात्रा में बड़ा हादसा: तीन बसों की टक्कर से मचा हड़कंप, 10 से अधिक श्रद्धालु घायल

आस्था के पथ पर निकले अमरनाथ यात्रियों के काफिले में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर तीन तीर्थयात्री बसें आपस में टकरा गईं। यह हादसा कुलगाम जिले के खुदवानी क्षेत्र के ताचलू क्रॉसिंग के पास हुआ, जहां बालटाल की ओर जा रही बसों में एक के बाद एक टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 10 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया और बाद में अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। राहत की बात यह रही कि सभी घायलों को मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। तीर्थ यात्रा के दौरान हुई इस घटना ने एक बार फिर यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हालांकि इस घटना से अस्थायी व्यवधान उत्पन्न हुआ, फिर भी कड़ी सुरक्षा निगरानी के साथ यात्रा फिर से शुरू हो गई है। अधिकारियों ने परिवहन संचालकों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और आगे की दुर्घटनाओं से बचने के लिए काफिले के नियमों का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया है। स्थानीय प्रशासन और यातायात पुलिस स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं और टक्कर के कारणों की जांच कर रहे हैं। अमरनाथ गुफा मंदिर की यात्रा करने वाले हजारों तीर्थयात्रियों के लिए महत्वपूर्ण जीवनरेखा बने इस राजमार्ग पर यात्रा काफिले की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं।

5 जुलाई को भी आपस में टकराई थीं 3 बसें

बता दें कि इससे पहले भी 5 जुलाई को रामबन में अमरनाथ यात्रा के दौरान काफिले की तीन बसें आपस में टकराई थीं। इस हादसे में अमरनाथ जा रहे 36 तीर्थयात्री घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक रामबन जिले में तीन बसों की टक्कर में 36 अमरनाथ तीर्थयात्री घायल हो गए। ये बसें जम्मू के भगवती नगर से दक्षिण कश्मीर के पहलगाम बेस कैंप की ओर जा रहे काफिले का हिस्सा थीं। अधिकारियों ने बताया कि हादसा जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर चंद्रकूट के पास हुआ। एक बस के ब्रेक फेल होने की वजह से यह हादसा हुआ था।

1.83 लाख श्रद्धालु कर चुके दर्शन


दरअसल, दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए रविवार को 7049 तीर्थयात्रियों का 12वां जत्था जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि 1423 महिलाओं, 31 बच्चों और 136 साधुओं व साध्वियों सहित तीर्थयात्री तड़के कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अलग-अलग काफिलों में अनंतनाग के नुनवान-पहलगाम और गांदरबल के बालटाल आधार शिविरों के लिए रवाना हुए। अधिकारियों ने बताया कि 4158 तीर्थयात्री 148 वाहनों के काफिले में पहलगाम आधार शिविर जा रहे हैं, जबकि 138 वाहनों में सवार 2891 तीर्थयात्री बालटाल मार्ग पर बढ़ रहे हैं। अमरनाथ की 38 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा तीन जुलाई को दोनों मार्गों से शुरू हुई और यह नौ अगस्त को रक्षाबंधन के दिन समाप्त होगी। अब तक लगभग 1.83 लाख तीर्थयात्री इस मंदिर में दर्शन-पूजन कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?