न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर हरियाणा चुनाव आयोग का 15 पॉइंट्स में जवाब, कांग्रेस नेता के दावे हैं गलत

राहुल गांधी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाए, लेकिन हरियाणा चुनाव आयोग ने 15 बिंदुओं में इनके निराधार होने का जवाब दिया। जानें पूरी रिपोर्ट और INLD प्रमुख अभय चौटाला की प्रतिक्रिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 05 Nov 2025 4:04:28

राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर हरियाणा चुनाव आयोग का 15 पॉइंट्स में जवाब, कांग्रेस नेता के दावे हैं गलत

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने हाल ही में ‘H Files’ प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हरियाणा विधानसभा चुनाव में गंभीर ‘वोट चोरी’ के आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा के कुछ बूथों की वोटर लिस्ट की तस्वीरों से पता चलता है कि 2 करोड़ मतदाताओं में से लगभग 25 लाख मतदाता फर्जी हैं। यानी हर 8 में 1 वोट नकली है। राहुल गांधी ने इसके समर्थन में कई तस्वीरें और दस्तावेज साझा किए, जिनमें एक ही व्यक्ति की तस्वीर पर अलग-अलग वोटरों के नाम दर्ज थे।

राहुल गांधी के इन आरोपों पर अब हरियाणा चुनाव आयोग (Haryana Election Commission) ने स्पष्ट जवाब दिया है। आयोग ने अपने बयान में 15 प्रमुख बिंदुओं के जरिए बताया कि वोटर लिस्ट कैसे तैयार की गई और उनके आरोप क्यों निराधार हैं।

हरियाणा चुनाव आयोग के 15 बिंदु

1. 02 अगस्त 2024 को मसौदा वोटर लिस्ट प्रकाशित की गई और मान्यता प्राप्त सभी राजनीतिक दलों के साथ साझा की गई।

2. SSR (Summary Revision) के दौरान प्राप्त दावों और आपत्तियों की कुल संख्या: 4,16,408।

3. बीएलओ (Booth Level Officer) की कुल संख्या: 20,629।

4. अंतिम मतदाता सूची 27.08.2024 को प्रकाशित और सभी राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई गई।

5. जिला मजिस्ट्रेट के पास ERO (Electoral Registration Officer) के खिलाफ कोई अपील नहीं दी गई।

6. जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों के खिलाफ CEO (Chief Electoral Officer) के पास कोई दूसरी अपील नहीं।

7. नाम वापसी की अंतिम तिथि तक मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया गया और 16.09.2024 को चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के साथ साझा किया गया।

8. मतदान केंद्रों की कुल संख्या: 20,632।

9. चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या: 1,031।

10. सभी उम्मीदवारों द्वारा नियुक्त मतदान एजेंटों की संख्या: 86,790।

11. मतदान के अगले दिन उम्मीदवारों द्वारा दर्ज आपत्तियों की संख्या: शून्य।

12. मतगणना के लिए उम्मीदवारों द्वारा नियुक्त मतगणना एजेंटों की संख्या: 10,180।

13. मतगणना के दौरान रिटर्निंग ऑफिसर को प्राप्त शिकायतें/आपत्तियां: 5।

14. परिणाम घोषित करने की तिथि: 08.10.2024।

15. चुनाव चुनौती देने के लिए दायर याचिकाओं की संख्या: 23।

चुनाव आयोग के इस बयान से यह स्पष्ट होता है कि हरियाणा चुनाव के दौरान सभी प्रक्रियाएं पारदर्शी तरीके से संपन्न हुईं और विपक्षी दलों द्वारा कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई।

INLD प्रमुख अभय चौटाला का बयान

वहीं, हरियाणा की इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के अध्यक्ष अभय चौटाला ने राहुल गांधी के आरोपों को आधारहीन बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी कमजोरी को छुपाने के लिए इस तरह के दावे कर रही है। चौटाला ने यह भी कहा कि राहुल गांधी जो आरोप लगा रहे हैं, उन्हें स्पष्ट करना चाहिए, और जिस तरह उन्होंने सेना और सुरक्षा एजेंसियों के संदर्भ में बात की, वह चिंता और शर्म की बात है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत