न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

परिवार से दूर जाना चाहती थी राधिका यादव, व्हाट्सएप चैट से हुआ चौंकाने वाला खुलासा, टेनिस कोच से शेयर की थी दिल की बातें

गुरुग्राम हत्याकांड में राधिका यादव की कोच से की गई व्हाट्सएप चैट सामने आई है, जिसमें उसने विदेश बसने की इच्छा और पारिवारिक पाबंदियों की बात कही थी। पिता दीपक ने तानों से परेशान होकर बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 12 Jul 2025 10:04:59

परिवार से दूर जाना चाहती थी राधिका यादव, व्हाट्सएप चैट से हुआ चौंकाने वाला खुलासा, टेनिस कोच से शेयर की थी दिल की बातें

गुरुग्राम का राधिका यादव हत्याकांड इस वक्त पूरे देश को झकझोर रहा है। हर कोई स्तब्ध है कि एक पिता अपनी इतनी होनहार, सपनों से भरी बेटी को कैसे मौत के घाट उतार सकता है? यह वही बेटी थी जो हर रोज़ अपने सपनों को आकार देती थी, जो अपने रैकेट से दुनिया को जीतना चाहती थी। अब वही राधिका हम सबकी यादों में बस गई है।

आरोपी पिता दीपक यादव एक दिन की पुलिस रिमांड पर है और पूछताछ जारी है। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इस बीच एक और दिल तोड़ देने वाली बात सामने आई है – राधिका की व्हाट्सएप चैट, जिसमें उसने अपने टेनिस कोच को वो परेशानियां बताई थीं, जिनसे जूझते हुए वह खुद को इस देश से दूर करना चाहती थी।

एक टीवी चैनल के पास मौजूद व्हाट्सएप चैट के मुताबिक, राधिका ने कोच से कहा था कि वह विदेश जाकर बसना चाहती है। उसने दिल खोलकर लिखा – "यहां बहुत पाबंदियां हैं, मैं अपनी जिंदगी खुलकर जीना चाहती हूं। दुबई या ऑस्ट्रेलिया जाकर बसने का सोच रही हूं। चीन नहीं जाऊंगी, वहां खाने के ऑप्शन बहुत कम हैं।" एक बेटी की ये बातें अब किसी डायरी का हिस्सा बनकर रह गई हैं।

पिता को लोगों के ताने अंदर तक तोड़ रहे थे

इधर पुलिस पूछताछ में पिता दीपक ने बताया कि वह गांव में लोगों की कड़वी बातों और तानों से अंदर तक टूट चुका था। उसे ताना दिया जाता था कि वह बेटी के पैसों पर पल रहा है। यहां तक कि लोग कहते थे, “तेरी बेटी गलत तरीके से पैसे कमाती है।” इन बातों ने दीपक को अंदर से खा लिया और उसने आत्महत्या करने या बेटी को मारने की सोच ली। अंतत: गुरुवार को, जब राधिका ने अकादमी जाने से मना किया, तो पिता ने चार गोलियां दाग दीं – अपनी ही उस बेटी पर, जिसे कभी कंधों पर बैठाकर झूले झुलाया था।

शक्की स्वभाव और अस्थिर मानसिकता ले डूबी

जांच में सामने आया है कि दीपक यादव का स्वभाव बेहद शक्की था और मानसिक स्थिति भी संतुलित नहीं थी। उसे हर बात पर शक हो जाता था – बेटी फोन पर किससे बात कर रही है, कहां जा रही है, क्या कर रही है…। राधिका ने कई बार पिता को समझाया था कि वो कभी कुछ गलत नहीं करेगी, लेकिन फिर भी गुरुवार को दीपक ने पांच गोलियां चलाईं, जिनमें से चार राधिका के शरीर से मिली हैं। पांचवीं गोली कहां है, इस पर अब पुलिस जांच कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी