न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राधिका की मासूम मुस्कान का कातिल बना पिता, जानिए कौन है जीशान अहमद, जिसके साथ वीडियो देख चढ़ गया था दीपक यादव का पारा

गुरुग्राम की टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या के पीछे का कारण सामने आया है। जीशान अहमद के साथ एक वीडियो देखकर पिता दीपक यादव गुस्से में आ गया और बेटी की जान ले ली। कारवां गाने पर काम को लेकर हुई नाराजगी ने दर्दनाक मोड़ ले लिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 11 Jul 2025 4:05:52

राधिका की मासूम मुस्कान का कातिल बना पिता, जानिए कौन है जीशान अहमद, जिसके साथ वीडियो देख चढ़ गया था दीपक यादव का पारा

गुरुग्राम के चर्चित राधिका यादव हत्याकांड में अब तक दो कारण सामने आ चुके हैं, जो पिता दीपक यादव की नाराजगी की बड़ी वजह माने जा रहे हैं। इस दर्दनाक कहानी में जहां एक ओर एक बेटी अपने सपनों को पंख देने की कोशिश कर रही थी, वहीं दूसरी तरफ उसके पिता समाज के तानों से टूट चुके थे। राधिका सोशल मीडिया पर एक्टिव थीं, रील बनाती थीं, और टेनिस एकेडमी चलाती थीं। लेकिन पिता को यह सब खटक रहा था।

राधिका ने जीशान अहमद नाम के युवक के साथ एक म्यूजिक वीडियो में काम किया था। एक साल पहले यह गाना रिलीज हुआ था, जिसका नाम ‘कारवां’ था। इस गाने को जीशान ने प्रोड्यूस किया था। जहां राधिका इस प्रोजेक्ट को अपने करियर का एक अहम पड़ाव मान रही थीं, वहीं दीपक यादव इसे अपनी बेइज्जती का सबब समझ बैठे।

पुलिस गिरफ्त में दिए गए बयान में दीपक यादव ने कहा – “लोग मुझे ताने मारते थे कि मैं बेटी की कमाई खा रहा हूं। उसके बारे में गंदी बातें करते थे। मैं यह सब बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था। मैंने उसे कई बार कहा कि एकेडमी बंद कर दे, लेकिन उसने मेरी बात नहीं मानी। मैं लोगों की बातों से टूट चुका था, इसलिए मैंने उसे मार डाला।” सोचिए, एक पिता जिसकी आंखों में बेटी के लिए गर्व होना चाहिए था, वहां जलन और गुस्से ने घर बना लिया।

‘कारवां’ गाना बना विवाद का केंद्र

जिस गाने में राधिका ने जीशान संग काम किया था, उसके बोल हैं:

"कारवां चलता रहा मेरा… दिन भी ये ढलता रहा मेरा… फिर तुम्हारी याद आई हमको… रो गए हम सोच करके तुमको…"

INAAM यूट्यूब चैनल पर मौजूद इस गाने पर अब लोग श्रद्धांजलि देते हुए कमेंट कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा – “कितना मासूम चेहरा है, कितनी प्यारी आंखें... लगता ही नहीं कि अब वो इस दुनिया में नहीं है।”

दूसरे ने सवाल उठाया – “ऐसा क्या देख लिया पिता ने कि बेटी की जान ले ली? न कोई अश्लीलता, न कोई बेहूदगी... सिर्फ मासूमियत थी इसमें।”

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बनना चाहती थी राधिका

राधिका की ख्वाहिश थी कि वह एक सोशल मीडिया स्टार बने, अपने टैलेंट से पहचान बनाए। लेकिन उसके पिता वीडियो को डिलीट करने के लिए उस पर दबाव बना रहे थे। जब उसने उनकी बात नहीं मानी, तो वही पिता उसका काल बन बैठा। हालांकि, इन वजहों की पुलिस पुष्टि अभी नहीं हुई है, और जांच जारी है।

राधिका के चाचा का आंखों देखा हाल

राधिका के चाचा ने मीडिया से बात करते हुए बताया – “सुबह साढ़े 10 बजे गोली जैसी तेज आवाज सुनाई दी। मैं और मेरा बेटा पीयूष दौड़कर ऊपर पहुंचे। दरवाजा खोलते ही देखा कि राधिका खून से लथपथ पड़ी है। उस वक्त घर में भैया दीपक, भाभी मंजू और राधिका ही मौजूद थे। दीपक के पास .32 बोर की लाइसेंसी रिवॉल्वर थी और उसी से राधिका की कमर पर तीन गोलियां मारी गई थीं। हम तुरंत उसे सेक्टर-56 के Asia Marinho Hospital लेकर गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।”

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत