न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राधिका यादव हत्याकांड : जिसे बेटी ने भगवान माना, उसी ने छीनी उसकी सांसें, हत्यारे पिता को कोर्ट ने पुलिस हिरासत में भेजा

हरियाणा के गुरुग्राम में फेमस टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या ने सभी को झकझोर दिया है। हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसी पिता ने की जिसे राधिका ने भगवान माना। कोर्ट ने आरोपी पिता को पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इस दिल दहला देने वाली वारदात की पहली तस्वीर भी सामने आ चुकी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 11 Jul 2025 2:34:20

राधिका यादव हत्याकांड : जिसे बेटी ने भगवान माना, उसी ने छीनी उसकी सांसें, हत्यारे पिता को कोर्ट ने पुलिस हिरासत में भेजा

हरियाणा के गुरुग्राम से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। देश की उभरती हुई टेनिस स्टार, 25 वर्षीय राधिका यादव की उसी के घर में निर्मम हत्या कर दी गई – और ये कत्ल किसी गैर ने नहीं, बल्कि उसके अपने ही पिता दीपक यादव ने किया।

टैलेंट से भरपूर राधिका का सपना था इंटरनेशनल टेनिस कोर्ट में भारत का नाम रोशन करना, लेकिन अफसोस... उसका ये सपना कभी पूरा नहीं हो पाया। दीपक यादव ने अपना जुर्म पुलिस के सामने कबूल कर लिया है। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां सुनवाई के बाद उसे एक दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया।

चेहरे पर न पश्चाताप, न ही दर्द का असर

राधिका के कातिल पिता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उसे पुलिस कस्टडी में ले जाया जा रहा है। वीडियो देख कर रूह कांप जाती है – इतने बड़े गुनाह के बाद भी दीपक यादव के चेहरे पर न कोई शिकन दिखती है, न पछतावा। वह चुपचाप, बिना किसी सवाल का जवाब दिए पुलिस की गाड़ी में जाकर बैठ जाता है, जैसे कुछ हुआ ही न हो।

पीठ में मारी थीं तीन गोलियां, जब बना रही थी खाना

10 जुलाई की सुबह का वो वक्त था जब राधिका घर के किचन में अपने पिता के लिए खाना बना रही थी। लेकिन किसे पता था कि जिस बाप के लिए वो रोटियां सेंक रही थी, उसी के हाथों से उसे तीन गोलियां पीठ में झेलनी पड़ेंगी। यह भयावह वारदात गुरुग्राम के सेक्टर 57 स्थित सुशांत लोक फेज-2 में सुबह करीब 10.30 बजे की है।

राधिका के खून के पीछे पिता की कुंठा और गुस्सा

पुलिस की पूछताछ में दीपक यादव ने बेटी की हत्या की अलग-अलग वजहें बताईं। एक बार वो कहता है कि उसे बेटी की कमाई पर ताने सुनने पड़ते थे – "लोग कहते हैं बेटी के पैसे खा रहा हूं"। फिर कहता है कि राधिका का एक म्यूजिक वीडियो उसे पसंद नहीं था और उसने उसे हटाने को कहा, लेकिन राधिका नहीं मानी।

एक पिता की सोच इतनी संकीर्ण कैसे हो सकती है, यह सवाल हर किसी के मन में कौंध रहा है।

पड़ोसी और परिवार अब भी सदमे में

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि सेक्टर 56 थाने में इस घटना की शिकायत दी गई थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो वहां का दृश्य देख रोंगटे खड़े हो गए। आरोपी का भाई – जो घर के ग्राउंड फ्लोर पर रहता है – बताता है कि उसने गोली चलने की आवाज सुनते ही ऊपर दौड़ लगाई। राधिका को किचन में खून से लथपथ देख उसका दिल दहल गया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत