न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अब इससे धंधा ही करवा ले... पिता को इस तरह के ताने दे रहे थे लोग, राधिका यादव की दोस्त का बड़ा खुलासा

हरियाणा की टेनिस प्लेयर राधिका यादव हत्याकांड में सामने आया चौंकाने वाला खुलासा—दोस्त का दावा, पिता को समाज से मिल रहे अपमानजनक तानों ने किया मानसिक रूप से कमजोर, जिससे उठाया बेटी की हत्या जैसा खौफनाक कदम। पढ़िए पूरी मार्मिक कहानी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 13 Jul 2025 3:57:03

अब इससे धंधा ही करवा ले... पिता को इस तरह के ताने दे रहे थे लोग, राधिका यादव की दोस्त का बड़ा खुलासा

हरियाणा की उभरती हुई टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या का मामला अब और भी ज्यादा दर्दनाक होता जा रहा है। एक बेटी, जो अपने सपनों की उड़ान भर रही थी, वही अपने ही पिता की गोली का शिकार बन गई। गुरुवार सुबह करीब 10.30 बजे राधिका के पिता दीपक यादव ने पीछे से उस पर गोलियां बरसा दीं। तीन गोलियां उसकी पीठ में लगीं और एक कंधे पर। इन खौफनाक पलों में राधिका की मौके पर ही मौत हो गई।

अब इस मामले में उसकी करीबी दोस्त हिमांशिका ने एक भावुक वीडियो जारी कर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि राधिका के पिता पिछले तीन दिनों से उसकी हत्या की साजिश रच रहे थे। इसीलिए पहले से ही घर से उसके भाई और पालतू कुत्ते को दूर भेज दिया गया था, ताकि कोई उसे बचा न सके। दोस्त ने बेहद मार्मिक ढंग से बताया कि समाज के कुछ जहरीले बोल पिता को अंदर तक तोड़ गए। कुछ लोगों ने तंज कसते हुए कहा—"अब तो यह मेकअप करने लगी है, छोटे कपड़े पहनती है... अब तू इसके पैसों पर पलने लग गया है... इससे धंधा ही करवा दे।"

हिमांशिका ने कहा कि ये शब्द पिता के कानों में ज़हर की तरह उतरे और उन्होंने वही कर दिया जो कोई कभी सोच भी नहीं सकता। उसने यह भी कहा कि राधिका एक बेहद साधारण और संस्कारी लड़की थी। वो सोशल मीडिया पर रील्स नहीं बनाती थी जैसा कि अफवाहें उड़ रही हैं। उसके इंस्टाग्राम पर महज 68 फॉलोअर्स थे और उसका अकाउंट भी प्राइवेट था।

दोस्त ने यह भी बताया कि राधिका पिछले 10 दिनों से बेहद परेशान थी। उसने अपने परिवार से कहा था कि "मैं जैसा कहोगे वैसा ही करूंगी।" लेकिन शायद पिता का दिमाग इस कदर उलझ चुका था कि वो अपनी बेटी की आंखों में भी दर्द नहीं देख पाए। उनके चेहरे पर कोई भाव नहीं था।

इस दर्दनाक कहानी का एक और पहलू तब सामने आया जब राधिका के ताऊ विजय यादव ने बताया कि हत्या के बाद दीपक यादव बेहद टूट चुके थे। थाने जाकर उन्होंने खुद कबूल किया, “मुझसे कन्यावध हो गया… ऐसी रिपोर्ट लिखो कि मुझे फांसी हो जाए।”

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत