न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हर बात मानने के बाद भी राधिका क्यों बनी पिता के गुस्से का शिकार? 15 दिन तक नहीं सोया था दीपक

हरियाणा के राधिका यादव हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पिता दीपक यादव ने बेटी की हर बात मानने के बावजूद की बेरहमी से हत्या। 15 दिन तक नहीं सोया, लोगों के तानों से टूटा, बेटी ने समझाया– फिर भी क्यों नहीं रुका? जानिए पूरा सच।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 12 Jul 2025 1:15:08

हर बात मानने के बाद भी राधिका क्यों बनी पिता के गुस्से का शिकार? 15 दिन तक नहीं सोया था दीपक

हरियाणा की होनहार टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या का मामला जितना भावुक करने वाला है, उतना ही हैरान करने वाला भी। अब इस केस में एक और चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी पिता दीपक यादव ने जो बताया, उससे हर किसी का दिल दहल गया।

सूत्रों के मुताबिक, दीपक यादव ने हत्या से पहले लगातार 15 दिनों तक चैन की नींद नहीं ली थी। वो गुमसुम रहने लगा था, किसी से बात नहीं करता था, हर वक्त बस चिंता और तनाव में डूबा रहता था। राधिका ने जब ये देखा कि पापा टूट रहे हैं, तो उसने पहल करते हुए उनके साथ काउंसलिंग की। वो चाहती थी कि पिता फिर से हिम्मत जुटाएं, इसलिए उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट तक डिलीट कर दिए – बस इसलिए कि पिता का मन हल्का हो जाए।

लोगों के तानों से टूट चुका था पिता दीपक, बेटी ने बार-बार जताया था भरोसा

दीपक को परेशान करने वाले असल में वो ताने थे, जो गांव के लोग उसकी मर्दानगी और कमाई पर करते थे। कहते थे – ‘बेटी की कमाई खा रहा है!’ यही बातें दीपक के दिल में जहर की तरह भरती जा रही थीं। वो बार-बार राधिका से कहता – ‘एकेडमी बंद कर दे, सब कुछ छोड़ दे।’ मगर राधिका अपने पिता को समझाती – ‘आपने मुझ पर ढाई करोड़ रुपये खर्च किए हैं पापा, मैं उन्हें बर्बाद नहीं होने दूंगी। बच्चों को टेनिस सिखाकर वो पैसे और आपकी मेहनत दोनों का सम्मान करूंगी।’

राधिका के शब्दों में भरोसा था, जज़्बा था और पिता के लिए सच्चा सम्मान भी – ‘पापा, लोग क्या कहते हैं उसकी फिक्र मत करो। उनका काम ही है ताना मारना, आप बस मुझ पर यकीन रखो।’ लेकिन अफसोस, दीपक के मन में शक और दुख की दीवारें इतनी ऊंची हो गई थीं कि वो बेटी के इस भरोसे को देख ही नहीं सका।

हत्या से पहले रची गई थी गहरी साजिश, पुलिस ने बरामद किए जिंदा कारतूस

जांच में सामने आया है कि दीपक ने कोई आवेश में आकर यह कदम नहीं उठाया, बल्कि उसने दिन-ब-दिन एक पूरी साजिश रची थी। पुलिस को रेवाड़ी के पास से जिंदा कारतूस भी मिले हैं। उसने पहले ही ये तय कर लिया था कि बेटी को मार डालेगा, और इसके लिए उसने अपने बेटे को जानबूझकर घर से बाहर भेज दिया – ताकि कोई उसे रोक न सके।

जिस दिन राधिका की हत्या हुई, उसी दिन उसकी मां का जन्मदिन भी था। राधिका अपनी मां के लिए किचन में कुछ स्पेशल बना रही थी – एक बेटी की तरह जिसने मां को खुश करने की ठानी थी। लेकिन किसे पता था कि इसी दिन उसकी जिंदगी को बेरहमी से खत्म कर दिया जाएगा।

15 दिनों में रिश्ते हुए तल्ख, कई बार झगड़े के बाद टूटा धैर्य

पूछताछ में पुलिस को यह भी पता चला है कि पिछले पंद्रह दिनों में राधिका और दीपक के बीच कई बार बहस हो चुकी थी। एक ओर बेटी अपने सपनों और पिता की उम्मीदों के बीच तालमेल बैठा रही थी, वहीं दूसरी तरफ पिता अपने ही मन के डर और लोगों की बातों में उलझता जा रहा था।

अब जब सच्चाई सामने आ रही है, तो हर कोई यही सवाल पूछ रहा है – क्या इस हत्या को रोका नहीं जा सकता था? क्या राधिका को सिर्फ इसलिए मारा गया क्योंकि वो अपनी पहचान खुद बनाना चाहती थी?

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत