न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राधिका हत्याकांड: आरोपी पिता ने कहा- 'कन्यावध हो गया, मुझे फांसी दे दो', ताऊ ने किया सनसनीखेज खुलासा

राधिका हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। जिस पिता ने बेटी को सपनों की दुनिया में भेजा, वही उसकी मौत का कारण बन गया — यह तथ्य जितना दुखद है, उतना ही असहनीय भी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 12 Jul 2025 5:50:46

राधिका हत्याकांड: आरोपी पिता ने कहा- 'कन्यावध हो गया, मुझे फांसी दे दो', ताऊ ने किया सनसनीखेज खुलासा

हरियाणा के गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या का मामला लगातार सनसनीखेज मोड़ ले रहा है। इस हत्याकांड में आरोपी बनाए गए पिता दीपक यादव की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद शनिवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस बीच राधिका के ताऊ विजय यादव का चौंकाने वाला बयान सामने आया है, जिसने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है।

ताऊ का खुलासा: 'कन्यावध हो गया, फांसी पर चढ़ा दो'

राधिका के ताऊ विजय यादव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जब गोली चलने की आवाज सुनकर वह घटनास्थल पर पहुंचे, तो आरोपी भाई दीपक ने खुद कबूल किया, “भाई, मुझसे गलती हो गई... कन्यावध हो गया है, मुझे फांसी पर चढ़ा दो।” विजय ने कहा कि दीपक पूरी तरह टूट चुका है और बार-बार यही कह रहा है कि उसे फांसी दी जाए।

ताऊ विजय ने यह भी कहा कि दीपक यादव अपनी बेटी को टेनिस में पूरा सपोर्ट करता था। वह हमेशा उसे टूर्नामेंट और ट्रेनिंग सत्रों में लेकर जाता था। दीपक पर बेटी की कमाई पर निर्भर रहने के जो आरोप लगाए जा रहे हैं, उन्हें विजय ने खारिज किया और कहा कि दीपक और राधिका के बीच कभी किसी गंभीर विवाद की बात सामने नहीं आई थी।

हत्या के पीछे क्या थी वजह?

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि राधिका द्वारा टेनिस अकादमी चलाने से उसके पिता नाराज थे। कई बार उन्होंने अकादमी बंद करने की बात कही थी, लेकिन राधिका अपने फैसले पर अडिग रही। इससे गुस्से में आकर दीपक ने कथित रूप से अपनी ही बेटी को गोली मार दी। यह घटना गुरुग्राम के सुशांत लोक फेज-2 में हुई थी।

कोच का बयान: 'पिता ही लाते थे ट्रेनिंग के लिए'

राधिका यादव के पूर्व कोच अंकित पटेल ने इस घटना को दिल दहला देने वाली बताते हुए कहा, “कोई भी पिता अपनी बेटी को इस तरह नहीं मार सकता। राधिका जब 10-11 साल की थी, तब से उसके पिता उसे हर जगह खुद लेकर आते थे। वे चाहते थे कि उनकी बेटी एक बड़ी खिलाड़ी बने। यह खबर मेरे लिए बहुत चौंकाने वाली है।”

इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पिता ने बेटी की हत्या क्यों की, जबकि वह खुद उसे टेनिस खिलाड़ी बनाने की चाह रखता था। यह हत्याकांड न केवल एक व्यक्तिगत त्रासदी है, बल्कि समाज को भी सोचने पर मजबूर कर रहा है कि आखिर किन परिस्थितियों में एक पिता इतना बड़ा कदम उठा लेता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत