न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पीएम मोदी का हरियाणा दौरा रद्द, IPS सुसाइड केस के बाद सियासी माहौल हुआ गर्म

हरियाणा में आईपीएस वाई पूरन कुमार की आत्महत्या के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 अक्टूबर का हरियाणा दौरा रद्द कर दिया गया। राई एजुकेशन सिटी, सोनीपत में आयोजित जन विश्वास-जन विकास रैली में पीएम के अनुपस्थित रहने से राजनीतिक हलचल बढ़ गई। मुख्यमंत्री नायब सैनी और केंद्रीय मंत्रियों की भूमिका अब रैली में अहम होगी। राहुल गांधी के दौरे से राज्य में सियासी माहौल और संवेदनशील हो गया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Oct 2025 10:07:55

पीएम मोदी का हरियाणा दौरा रद्द, IPS सुसाइड केस के बाद सियासी माहौल हुआ गर्म

हरियाणा में कैडर के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या के बाद मचे सियासी विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 अक्टूबर को होने वाला हरियाणा दौरा रद्द कर दिया गया है। पीएम मोदी राई एजुकेशन सिटी, सोनीपत में प्रदेश की नायब सैनी सरकार का एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित "जन विश्वास-जन विकास रैली" को संबोधित करने वाले थे। रैली की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं और मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोमवार शाम को स्वयं कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। रैली रद्द होने से कई राजनीतिक सवाल उठ रहे हैं। भाजपा या हरियाणा सरकार की ओर से इस रद्दीकरण की कोई आधिकारिक वजह अभी तक सामने नहीं आई, लेकिन आईपीएस वाई पूरन कुमार के सुसाइड के बाद बने संवेदनशील माहौल को इसका कारण माना जा रहा है।

केंद्रीय मंत्रियों को अब संभालनी होगी ड्यूटी

राई एजुकेशन सिटी में रैली की तैयारियां लगभग अंतिम चरण में थीं। मुख्यमंत्री सैनी ने स्थल का निरीक्षण करते हुए कहा था कि भाजपा सरकार का एक साल पूरा हो रहा है और पीएम मोदी का स्वागत बड़े उत्साह के साथ किया जाएगा। हालांकि, पीएम के अनुपस्थित रहने के कारण अब केंद्रीय मंत्रियों को रैली में शामिल कर कार्यक्रम को संभालने की जिम्मेदारी दी जाएगी। फिलहाल यह तय नहीं हुआ है कि कौन-कौन केंद्रीय मंत्री आएंगे, लेकिन मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और कृष्णपाल गुर्जर को न्योता भेजा जा चुका है।

सीएम सैनी ने खुद दिया था पीएम को न्यौता

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 1 अक्टूबर को दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री मोदी को इस रैली का न्यौता स्वयं दिया था। इस मुलाकात में उन्होंने लाडो लक्ष्मी योजना और अन्य सरकारी योजनाओं पर भी चर्चा की थी। पीएम मोदी ने योजना से संबंधित फीडबैक लिया। आरंभ में कार्यक्रम अंबाला कैंट में 18 अक्टूबर को होने की संभावना थी, लेकिन बाद में तारीख 17 अक्टूबर तय हुई और स्थान सोनीपत का राई एजुकेशन सिटी चुना गया।

राहुल गांधी के दौरे से बढ़ी सियासी हलचल

इसी बीच, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी अपना दिल्ली दौरा रद्द कर दिया। सोमवार शाम को वह पीएम मोदी के रैली स्थल का निरीक्षण कर वापस चंडीगढ़ लौट आए। दूसरी ओर, कांग्रेस ने घोषणा की है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को चंडीगढ़ आ रहे हैं। राहुल गांधी आईपीएस वाई पूरन कुमार की पत्नी, आईएएस अधिकारी अमनीत पी कुमार से मुलाकात करेंगे। इससे राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है।

इसके अलावा, आईपीएस वाई पूरन कुमार आत्महत्या मामले को लेकर मंगलवार को कुरुक्षेत्र, अंबाला और पानीपत में राजस्व अधिकारी एक दिन के सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। राज्य में संवेदनशील माहौल को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व व्यवस्थाओं को कड़ा कर दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत