न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिश्तेदार हैं करोड़पति... फिर भी किसी ने नहीं बढ़ाया मदद का हाथ; मरने से 5 मिनट पहले प्रवीण मित्तल ने बताई थी दिल दहला देने वाली वजह

पंचकूला में एक ही परिवार के 7 लोगों ने आत्महत्या कर ली। चश्मदीद ने बताया कि मरने से पहले प्रवीण मित्तल ने कर्ज और रिश्तेदारों से न मिलने वाली मदद को कारण बताया। पढ़ें पूरी घटना की दिल दहला देने वाली कहानी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 27 May 2025 3:12:24

रिश्तेदार हैं करोड़पति... फिर भी किसी ने नहीं बढ़ाया मदद का हाथ; मरने से 5 मिनट पहले प्रवीण मित्तल ने बताई थी दिल दहला देने वाली वजह

पंचकूला में एक परिवार के सात सदस्यों द्वारा एक साथ आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस दर्दनाक घटना का एक चश्मदीद सामने आया है, जिसने दावा किया कि प्रवीण मित्तल ने मरने से पहले उनसे बातचीत की थी और उन्होंने आत्महत्या की वजह भी बताई थी। खबरों के अनुसार, मित्तल परिवार 15-20 करोड़ रुपये के भारी कर्ज के बोझ तले दबा हुआ था।

स्थानीय शख्स हरीश राणा ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि प्रवीण मित्तल ने शुरू में उन्हें गुमराह करने की कोशिश की थी। राणा ने कहा, "रात लगभग 10 बजे मेरा भाई टहलने गया था, जब हमारे मालिक ने बताया कि एक अनजान गाड़ी हमारी गाड़ियों के पीछे खड़ी है। हम दोनों गाड़ी देखने गए, उस समय कार में केवल एक शख्स जिंदा था। उसने कहा कि हम सभी आराम कर रहे हैं।"

राणा ने आगे बताया, "हमें शक हुआ और कार के पास फिर गए तो देखा कि सभी ने कार में उल्टी कर दी थी और सभी मर चुके थे। जब हमने जीवित शख्स से सवाल किया, तो उसने बताया कि पूरा परिवार जहर खाकर आत्महत्या कर चुका है। वह भी लगभग 5 मिनट बाद गिर पड़ा। उसने बताया कि परिवार पर कर्ज का दबाव है और कोई भी मदद नहीं कर रहा है। उनके रिश्तेदार करोड़पति हैं, लेकिन मदद के लिए आगे नहीं आए। इसलिए परिवार ने यह कदम उठाया। कुल मिलाकर सात लोग थे।"

परिवार के एक रिश्तेदार संदीप अग्रवाल ने बताया कि मित्तल परिवार लगभग नौ साल पहले पंचकूला छोड़ कर चला गया था। उन्होंने कहा कि परिवार ने फ्लैट, कार और बड्डी में फैक्ट्री समेत सभी संपत्तियां छोड़ दी थीं। उन्होंने यह भी बताया कि परिवार पर करीब 15-20 करोड़ रुपये का कर्ज था और उन्हें धमकियां मिल रही थीं। बताया जाता है कि प्रवीण टैक्सी सेवा चलाते थे।

सेक्टर 27 के एक खाली प्लॉट के सामने कार में प्रवीण मित्तल (42), उनकी पत्नी, तीन बच्चे (एक बेटा और दो बेटियां), और प्रवीण के बुजुर्ग माता-पिता संदिग्ध हालत में सोमवार रात करीब सवा 12 बजे मिले थे।

पंचकूला पुलिस की उपायुक्त हिमाद्री कौशिक ने कहा, "यह प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, जांच जारी है।" उन्होंने बताया कि छह लोगों को निजी अस्पताल और एक व्यक्ति को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन सभी सात की मौत हो चुकी है।

पंचकूला के पुलिस उपायुक्त (अपराध) अमित दहिया ने बताया कि वे मामले की हर पहलू से जांच कर रहे हैं। इलाके के लोगों से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

मृतकों के एक रिश्तेदार ने संवाददाताओं को बताया कि यह परिवार मूल रूप से पंचकूला का निवासी था। वे कुछ साल देहरादून में रहने के बाद हाल ही में वापस शहर लौटे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत