न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ज्योतिषीय सलाह से सत्ता तक का सफर! CM विजय ने भविष्यवाणी करने वाले राधान पंडित को दी बड़ी जिम्मेदारी

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलापति ने चुनावी जीत की भविष्यवाणी करने वाले ज्योतिषाचार्य राधान पंडित को OSD नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद राज्य की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है। जानिए कौन हैं राधान पंडित और क्यों चर्चा में है यह फैसला।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 12 May 2026 5:59:44

ज्योतिषीय सलाह से सत्ता तक का सफर! CM विजय ने भविष्यवाणी करने वाले राधान पंडित को दी बड़ी जिम्मेदारी

तमिलनाडु की राजनीति में नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री विजय थलापति अब अपने प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने में जुट गए हैं। इसी क्रम में उन्होंने एक ऐसा फैसला लिया है, जिसने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। विजय ने प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य राधान पंडित को मुख्यमंत्री कार्यालय में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) के पद पर नियुक्त किया है। राज्य मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक आदेश में उनकी नियुक्ति की पुष्टि की गई है।

राधान पंडित वही शख्स हैं जिन्होंने चुनाव से पहले विजय और उनकी पार्टी की भारी जीत की भविष्यवाणी की थी। इतना ही नहीं, सरकार गठन को लेकर जारी राजनीतिक असमंजस के दौरान भी उन्होंने विजय को अहम सलाह दी थी। बताया जाता है कि जब राज्यपाल की ओर से सरकार बनाने के दावे को लगातार स्वीकार नहीं किया जा रहा था, तब राधान पंडित ने ही विजय को दोबारा पहल करने और संवैधानिक प्रक्रिया के तहत दावा पेश करने की सलाह दी थी। बाद में विजय ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया और अंततः उन्हें सफलता मिली।

चुनावी जीत के बाद अचानक चर्चा में आए राधान पंडित

4 मई को राधान पंडित उस समय सुर्खियों में आ गए थे, जब चुनाव परिणामों के बीच वह सबसे पहले विजय के चेन्नई स्थित आवास पहुंचे थे। उस दौरान विजय और राधान पंडित की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थीं। राजनीतिक विश्लेषकों और चुनावी विशेषज्ञों को जहां विजय की नई पार्टी की संभावनाओं को लेकर संशय था, वहीं राधान पंडित लगातार उनकी जीत को लेकर भरोसा जताते रहे।

उन्होंने दावा किया था कि विजय की कुंडली बेहद मजबूत है और उनकी राजनीतिक यात्रा लंबी और प्रभावशाली रहने वाली है। राधान पंडित ने सिर्फ विजय की जीत ही नहीं, बल्कि उनकी पार्टी के भविष्य को भी बेहद उज्ज्वल बताया था। चुनावी नतीजों के बाद उनकी भविष्यवाणियों की चर्चा पूरे राज्य में होने लगी।

कौन हैं राधान पंडित?

राधान पंडित को वैदिक ज्योतिष और अंकशास्त्र का अनुभवी विशेषज्ञ माना जाता है। बताया जाता है कि उन्हें इस क्षेत्र में करीब चार दशकों का अनुभव हासिल है। तमिलनाडु की राजनीति और कई प्रभावशाली व्यक्तियों के बीच उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, राधान पंडित का प्रभाव केवल विजय तक सीमित नहीं रहा है। कहा जाता है कि तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता भी बड़े राजनीतिक और प्रशासनिक फैसले लेने से पहले उनसे सलाह लिया करती थीं। उस दौर में उन्हें ‘वेट्टिवेल’ नाम से भी जाना जाता था। लंबे अनुभव के चलते राज्य की राजनीति में उनकी पहचान एक प्रभावशाली ज्योतिषाचार्य के रूप में बनी हुई है।

आज के समय में राधान पंडित सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र और अंकशास्त्र से जुड़ी सलाह देते रहते हैं। उनके लाखों फॉलोअर्स भी बताए जाते हैं, जो नियमित रूप से उनकी भविष्यवाणियों और सुझावों को फॉलो करते हैं।

राजनीतिक संदेशों के बीच बढ़ी नियुक्ति की चर्चा

राधान पंडित की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब तमिलनाडु की राजनीति में वैचारिक बहस तेज होती दिखाई दे रही है। हाल ही में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की ओर से सनातन धर्म को लेकर दिए गए बयान ने राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया था। उन्होंने सदन में भाषण के दौरान कहा था कि “लोगों को बांटने वाले सनातन को खत्म करना होगा।” इस बयान के बाद राज्य में एक बार फिर वैचारिक टकराव की चर्चा शुरू हो गई।

इससे पहले भी ऐसे ही बयान पर देशभर में विवाद खड़ा हो चुका है। ऐसे माहौल में मुख्यमंत्री कार्यालय में एक ज्योतिषाचार्य को अहम प्रशासनिक जिम्मेदारी देना राजनीतिक और सांस्कृतिक स्तर पर अलग संकेत माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विजय का यह फैसला केवल प्रशासनिक नियुक्ति नहीं, बल्कि एक प्रतीकात्मक संदेश भी हो सकता है।

फिलहाल राधान पंडित की इस नई भूमिका ने तमिलनाडु की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। अब सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि मुख्यमंत्री कार्यालय में उनकी भूमिका कितनी प्रभावशाली रहती है और सरकार के फैसलों में उनका कितना योगदान देखने को मिलता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत