न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'बेटी की कमाई खा रहा है'... तानों से टूटा पिता, रसोई में घुसकर बेटी राधिका को मारी तीन गोलियां

हरियाणा के गुरुग्राम में राष्ट्रीय स्तर की टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की निर्मम हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया है। आरोप है कि राधिका को उसके पिता दीपक यादव ने केवल इसलिए गोली मार दी क्योंकि समाज उसे ‘बेटी की कमाई खाने वाला’ कहकर ताना मार रहा था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 11 Jul 2025 11:17:31

'बेटी की कमाई खा रहा है'... तानों से टूटा पिता, रसोई में घुसकर बेटी राधिका को मारी तीन गोलियां

हरियाणा के गुरुग्राम में गुरुवार को एक दर्दनाक और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जहां राष्ट्रीय स्तर की टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उसके पिता ने ही गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात उस समय हुई जब राधिका अपनी मां के जन्मदिन पर उनके लिए खाना बना रही थी। पिता दीपक यादव ने गांव वालों की बातों और अपनी बेटी की आय पर निर्भर रहने के तानों से आहत होकर यह खौफनाक कदम उठाया।

गुरुग्राम के सेक्टर 57 में रहने वाली 25 वर्षीय राधिका यादव की हत्या उसके पिता दीपक यादव ने अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से तीन गोलियां मारकर की। घटना सुबह करीब 10:30 बजे की है, जब राधिका घर की पहली मंज़िल पर रसोई में खाना बना रही थी। उसी समय दीपक यादव ने पीछे से उस पर फायरिंग कर दी। मां मंजू यादव उस वक्त बुखार में अपने कमरे में आराम कर रही थीं और गोली चलने की आवाज़ सुनकर चौंक गईं।

घटना के तुरंत बाद राधिका के चाचा कुलदीप यादव और उनके बेटे पीयूष यादव, जो ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं, ऊपर पहुंचे और राधिका को खून से लथपथ हालत में पाया। उन्होंने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पिता ने कबूला जुर्म, वजह बताई ‘अपमान’ की पीड़ा

पुलिस को दिए बयान में दीपक यादव ने माना कि वह पिछले कुछ समय से बेहद परेशान था। गांव के लोग ताना देते थे कि वह अपनी बेटी की कमाई पर पल रहा है और बेटी के चरित्र को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे थे। दीपक ने राधिका से कई बार उसकी टेनिस अकादमी बंद करने को कहा था, लेकिन राधिका ने मना कर दिया। इसी बात से गुस्से में आकर दीपक ने उसे गोली मार दी।

राधिका कभी राष्ट्रीय स्तर पर टेनिस खेल चुकी थीं, लेकिन एक कंधे की चोट के बाद उन्होंने खेल छोड़कर कोचिंग देना शुरू कर दिया था। उनकी टेनिस अकादमी में बच्चे प्रशिक्षण ले रहे थे, जिससे उनकी आजीविका चल रही थी।

परिवार में गहराया मातम

मां मंजू यादव ने पुलिस को बताया कि उन्हें इस हत्या की कोई पूर्व आशंका नहीं थी। उन्होंने राधिका के चरित्र पर उठाए जा रहे सवालों को सिरे से खारिज किया और कहा कि बेटी ने कभी परिवार को शर्मिंदा नहीं किया। वहीं चाचा कुलदीप ने भी कहा कि दीपक ने कभी भी इस तरह की मंशा का संकेत नहीं दिया था।

घटना के समय घर में सिर्फ राधिका, दीपक और मंजू मौजूद थे। बेटा धीरेज अपने ऑफिस में था। घर से पुलिस ने पांच चली हुई गोलियों के खाली खोखे और एक जिंदा कारतूस के साथ रिवॉल्वर जब्त कर लिया है।

पुलिस की कार्रवाई और केस दर्ज

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया और घटनास्थल से खून के नमूने और हथियार जब्त किए। दीपक यादव के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 103(1) (हत्या) और शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान दीपक ने जुर्म कबूल कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह मामला सिर्फ एक घरेलू झगड़े की नहीं बल्कि मानसिक दबाव, सामाजिक तानों और गलत सोच की भयावह परिणति है, जिसने एक प्रतिभाशाली बेटी की जान ले ली। यह घटना समाज में पितृसत्ता और झूठी मान-प्रतिष्ठा के नाम पर होने वाले अपराधों पर एक गहरी चोट करती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत