न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPS वाई पूरण सुसाइड मामले में नया मोड़, जांच अधिकारी संदीप लाठर ने की खुदकुशी

हरियाणा में IPS वाई पूरण कुमार से जुड़े वसूली मामले की जांच कर रहे अधिकारी संदीप लाठर ने आत्महत्या कर ली। उनके सुसाइड नोट और अंतिम वीडियो में कई नए खुलासे सामने आए हैं। जानें पूरी घटना और जांच के नए मोड़।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 14 Oct 2025 3:36:51

IPS वाई पूरण सुसाइड मामले में नया मोड़, जांच अधिकारी संदीप लाठर ने की खुदकुशी

हरियाणा में IPS अधिकारी वाई पूरण कुमार से जुड़े स्टाफ के वसूली मामलों की जांच करने वाले इन्वेस्टिगेशन अधिकारी ने आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार मृतक संदीप लाठर ने रोहतक में अपने खेत में बने कमरे में गोली मारकर अपनी जान दे दी।

पुलिस के अनुसार, मृतक के पास से सुसाइड नोट और पिस्तौल बरामद हुई है। संदीप लाठर फिलहाल साइबर सेल में तैनात थे और इस केस की जांच में सक्रिय थे। उनकी लाश लाढ़ौत गांव के खेतों में मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

वहीं, आईपीएस वाई पूरण कुमार के केस में 11 अक्टूबर को SIT भी रोहतक पहुंची थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मृतक का इस केस से कितना सीधा संबंध था और उन्होंने जांच में क्या पहल की थी।

जानकारी के अनुसार, संदीप लाठर ने आईपीएस वाई पूरण के साथ तैनात सुशील कुमार को गिरफ्तार किया था और आगे की जांच कर रहे थे। इसी मामले में आईपीएस की पत्नी ने आरोप लगाया कि पूरण कुमार को रोहतक के भ्रष्टाचार केस में फंसाने की साजिश रची गई थी। इसी साजिश के तहत सुशील कुमार को शराब कारोबारी से महीने लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

आत्महत्या से पहले संदीप लाठर ने कई गंभीर आरोप लगाए थे, जो जांच में सामने आए। साथ ही, उनके सुसाइड नोट और लगभग 6 मिनट की अंतिम वीडियो भी पुलिस ने बरामद की है, जिसमें मामले से जुड़े कई नए खुलासे किए गए हैं। पुलिस अब इस वीडियो और सुसाइड नोट की पड़ताल कर मामले की गहराई में जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत