न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा में बड़ा हादसा टला, 100 साल पुराना यमुना पुल ढहा, कुछ घंटे पहले हजारों श्रद्धालु गुजरे थे छठ पूजा के लिए

हरियाणा के बाड़ी माजरा में बड़ा हादसा टल गया जब पश्चिमी यमुना नहर पर बना 100 साल पुराना पुल अचानक ढह गया। यह वही पुल था जिससे कुछ घंटे पहले हजारों श्रद्धालु छठ पूजा के लिए गुजरे थे। विभाग की लापरवाही और चेतावनी बोर्ड न लगाने पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 29 Oct 2025 8:43:54

हरियाणा में बड़ा हादसा टला, 100 साल पुराना यमुना पुल ढहा, कुछ घंटे पहले हजारों श्रद्धालु गुजरे थे छठ पूजा के लिए

हरियाणा के बाड़ी माजरा इलाके में मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पश्चिमी यमुना नहर पर बना करीब 100 साल पुराना पुल अचानक ढह गया। सौभाग्य से उस समय वहां कोई व्यक्ति या वाहन मौजूद नहीं था, वरना स्थिति भयावह हो सकती थी। यह वही पुल है, जिस पर छठ पर्व के दौरान सोमवार शाम और मंगलवार सुबह हजारों श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए गुजरे थे।

चेतावनी के बिना ढहा पुल

जानकारी के अनुसार, सिंचाई विभाग ने इस पुल को पहले ही “कंडम” घोषित कर दिया था, लेकिन फिर भी उस पर लोगों और वाहनों की आवाजाही जारी थी। विभाग ने पुल की जर्जर स्थिति को देखते हुए मंगलवार दोपहर दोनों ओर से मिट्टी डालकर रास्ता बंद तो किया, लेकिन इससे पहले कोई चेतावनी बोर्ड या सुरक्षा संकेत नहीं लगाए गए थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे से कुछ देर पहले तक प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियां भी इसी रास्ते से गुजरी थीं — जिनमें मेयर सुमन बहमनी और मंडल अध्यक्ष शुभम राणा शामिल थे।

तीन साल पहले बन चुका है नया पुल, फिर भी चल रहा था पुराना

पश्चिमी यमुना नहर पर तीन वर्ष पूर्व लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत से एक नया पुल तैयार किया गया था। इसके बाद पुराने पुल को उपयोग के लिए असुरक्षित घोषित किया गया, लेकिन विभाग की लापरवाही के चलते उसे कभी पूरी तरह बंद नहीं किया गया। यह पुल आसपास के कई गांवों — बाड़ी माजरा, तीर्थनगर, पांसरा, ताजकपुर आदि — को जोड़ता था। यहां से सहारनपुर की ओर जाने वाले लोग भी इसी पुल का उपयोग करते थे। बगल में एक और पुल बना हुआ है, परंतु वहां भी यातायात का दबाव बना रहता है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया — “ऐसा लगा मानो बम फटा हो”

घटना के समय मौजूद तीर्थनगर निवासी गोताखोर राजीव ने बताया, “शाम करीब सवा चार बजे एक तेज धमाके जैसी आवाज आई। देखा तो पुल का बीच का हिस्सा नहर में गिर चुका था। कल ही मैंने उसी हिस्से में दरार देखी थी और पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। सुबह दो पुलिसकर्मी लोगों को रोकने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन किसी ने बात नहीं मानी।” स्थानीय नागरिक राम बिहारी और जुगल किशोर ने भी बताया कि उन्होंने पुल गिरने की जोरदार आवाज सुनी और मौके पर जाकर देखा कि बीच का हिस्सा पूरी तरह ढह चुका था। सौभाग्य से उस वक्त वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था।

विभाग ने दी सफाई — “हम खुद पुल तोड़ने वाले थे”

इस घटना पर सिंचाई विभाग के एसई आर.एस. मित्तल ने कहा, “हमने पुल को पहले ही कंडम घोषित कर दिया था और सुबह ही दोनों ओर मिट्टी डालकर आवाजाही रोक दी थी। हमारी योजना इसे जल्द तोड़ने की थी। नया पुल पहले से तैयार है और पुराना पुल अब उपयोग में नहीं रहना था।”

हादसे ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

इस पुल हादसे ने एक बार फिर प्रशासनिक लापरवाही और सुरक्षा प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जब विभाग को पुल की कमजोर स्थिति की जानकारी थी, तो उसे पूरी तरह से बंद करने और लोगों को चेतावनी देने में देरी क्यों की गई? गनीमत रही कि हादसे के समय कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, वरना छठ पर्व के दौरान वहां मौजूद भीड़ के चलते यह एक बड़ी त्रासदी बन सकती थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत