न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात, ‘दीन दयाल लाड़ो लक्ष्मी योजना’ के तहत 2100 रुपये मासिक सहायता शुरू

हरियाणा सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘दीन दयाल लाड़ो लक्ष्मी योजना’ की शुरुआत की, जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2100 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। जानिए कौन हैं पात्र और कैसे करें रजिस्ट्रेशन।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 01 Nov 2025 3:22:44

हरियाणा की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात, ‘दीन दयाल लाड़ो लक्ष्मी योजना’ के तहत 2100 रुपये मासिक सहायता शुरू

हरियाणा सरकार ने राज्य की महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार (1 नवंबर) को ‘दीन दयाल लाड़ो लक्ष्मी योजना’ की औपचारिक शुरुआत की, जिसके तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने ₹2100 की आर्थिक सहायता सीधे जमा की जाएगी।

5.22 लाख महिलाओं को मिला पहला लाभ

इस योजना की शुरुआत के साथ ही राज्यभर में 5,22,162 महिलाओं के खातों में ₹2100 की पहली किस्त ट्रांसफर की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार हर पात्र महिला तक इस योजना का लाभ सुनिश्चित करेगी।

कम आय वर्ग की महिलाओं के लिए योजना बनी सहारा

‘दीन दयाल लाड़ो लक्ष्मी योजना’ उन परिवारों की महिलाओं के लिए शुरू की गई है जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय ₹1 लाख से कम है। योजना के तहत 23 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाएं पात्र होंगी। इस आर्थिक सहायता का उद्देश्य महिलाओं को छोटी-बड़ी घरेलू जरूरतों के लिए आर्थिक रूप से सक्षम बनाना और उनकी आजीविका में सहयोग देना है।

रजिस्ट्रेशन में महिलाओं की जबरदस्त भागीदारी

योजना की शुरुआत से लेकर अब तक महिलाओं में इसका खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। 25 सितंबर से 31 अक्टूबर के बीच 6,97,697 महिलाओं ने सरकार द्वारा बनाए गए विशेष मोबाइल ऐप पर अपना पंजीकरण कराया है। इनमें 6,51,529 विवाहित और 46,168 अविवाहित महिलाएं शामिल हैं।

सरकार ने बताया कि जिन महिलाओं का पंजीकरण हो चुका है लेकिन उनकी KYC प्रक्रिया लंबित है, उन्हें भी जल्द ही योजना का लाभ मिल जाएगा। वहीं, ऐप पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अभी भी जारी है ताकि कोई भी पात्र महिला इस योजना से वंचित न रह जाए।

महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में कदम

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि यह योजना केवल आर्थिक मदद भर नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के आत्मसम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार महिला कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और आगे भी महिलाओं के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की जाएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी