न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मौत को पांच दिन, अब तक नहीं हो पाया IPS पूरन कुमार का अंतिम संस्कार; पोस्टमार्टम को लेकर विवाद जारी

एडीजीपी रैंक के अफसर वाई. पूरन कुमार की कथित आत्महत्या को पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन उनका अंतिम संस्कार अब तक नहीं हो पाया है। परिवार की असहमति के चलते पोस्टमार्टम प्रक्रिया रुकी हुई है, और इस पूरे मामले ने प्रशासनिक हलकों में गहरी हलचल पैदा कर दी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 11 Oct 2025 1:42:20

मौत को पांच दिन, अब तक नहीं हो पाया IPS पूरन कुमार का अंतिम संस्कार; पोस्टमार्टम को लेकर विवाद जारी

चंडीगढ़/रोहतक। हरियाणा कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और एडीजीपी रैंक के अफसर वाई. पूरन कुमार की कथित आत्महत्या को पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन उनका अंतिम संस्कार अब तक नहीं हो पाया है। परिवार की असहमति के चलते पोस्टमार्टम प्रक्रिया रुकी हुई है, और इस पूरे मामले ने प्रशासनिक हलकों में गहरी हलचल पैदा कर दी है।

सूत्रों के अनुसार, परिवार की मंजूरी मिलने के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा। फिलहाल, शव को सुरक्षित रखा गया है। इस बीच, हरियाणा पुलिस ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए छह सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) गठित करने का निर्णय लिया है।

IAS पत्नी ने उठाए एफआईआर पर सवाल

आईपीएस पूरन कुमार की पत्नी और आईएएस अधिकारी अमनीत पी. कुमार ने पुलिस को पत्र लिखकर एफआईआर पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि रिपोर्ट में कई अहम बिंदु और अभियुक्तों के नाम स्पष्ट रूप से दर्ज नहीं किए गए हैं। उन्होंने मांग की है कि सभी संबंधित अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।

इस मामले में हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत सिंह कपूर और रोहतक एसपी नरेंद्र बिजारिया के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

परिजनों और राजनीतिक नेताओं का आरोप

AAP विधायक और पूरन कुमार के साले अमित रतन ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि परिजनों की अनुमति के बिना शव को शिफ्ट किया गया है और जबरन पोस्टमार्टम कराने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि परिवार को अभी तक न्याय नहीं मिला है और सरकार मामले को दबाने की कोशिश कर रही है।

दूसरी ओर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने इस घटना पर गहरा शोक जताते हुए कहा कि यह नौकरशाही में बढ़ती संकीर्ण मानसिकता और असहिष्णुता का परिणाम है। उन्होंने कहा, “एक ईमानदार और मेहनती अधिकारी को जाति और क्षेत्रवाद की राजनीति ने तोड़ दिया।”

जांच SIT को सौंपी गई

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने 6 सदस्यीय SIT गठित की है, जो आत्महत्या के कारणों और प्रशासनिक दबाव के पहलुओं की जांच करेगी। टीम में वरिष्ठ फोरेंसिक विशेषज्ञों और क्राइम ब्रांच अधिकारियों को शामिल किया गया है।

फिलहाल, परिवार और प्रशासन के बीच पोस्टमार्टम को लेकर गतिरोध बना हुआ है। अंतिम संस्कार की तारीख तय नहीं हो सकी है, और पूरा मामला हरियाणा पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत