न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘पिता ने अच्छा किया’ जैसी सोच पर भड़की राधिका की दोस्त, नए VIDEO में समाज को सुनाई खरी-खरी बातें

टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोग उनके पिता को सही ठहरा रहे हैं। इस पर राधिका की दोस्त हिमांशिका राजपूत ने एक नया वीडियो जारी कर समाज की सोच पर सवाल उठाए हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 23 Jul 2025 12:35:56

‘पिता ने अच्छा किया’ जैसी सोच पर भड़की राधिका की दोस्त, नए VIDEO में समाज को सुनाई खरी-खरी बातें

गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की बीते 10 जुलाई को गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि खुद उसके पिता ने की। इस सनसनीखेज घटना के बाद राधिका की दोस्त और साथी टेनिस खिलाड़ी हिमांशिका राजपूत ने एक वीडियो शेयर कर राधिका के घरवालों पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब उन्होंने एक और वीडियो साझा किया है, जिसमें समाज के उन लोगों को भी लताड़ लगाई है जो राधिका के पिता के इस जघन्य कृत्य को सही ठहरा रहे हैं।

वीडियो में हिमांशिका ने क्या कहा?

हिमांशिका राजपूत ने अपने सोशल मीडिया पर राधिका यादव की हत्या को लेकर समाज में उठ रहे प्रतिक्रियाओं को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने पहले दो वीडियो पोस्ट किए थे, तो उनके कमेंट सेक्शन में अधिकतर पुरुषों द्वारा पिता के कृत्य का बचाव किया जा रहा था।

हिमांशिका ने वीडियो में कहा, "मैं यह देखकर स्तब्ध रह गई कि कितने लोग राधिका के पिता को सही ठहरा रहे हैं। यह पूरी तरह से गलत है। क्या महिलाओं को जीने का अधिकार नहीं? न्याय होना चाहिए। पुरुषों को यह समझना होगा कि यह दुनिया सिर्फ उनकी नहीं है। हम महिलाएं भी हैं, और हम अपने अधिकारों के लिए लड़ती रहेंगी। हम चुप नहीं बैठेंगे। हम बोल रहे हैं और हम बोलते रहेंगे।"

पुरुषों को दी यह खास सलाह

हिमांशिका ने वीडियो के अंत में पुरुषों और उनके परिवारों के लिए एक सीधी सलाह दी। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि पुरुष अपने साथी पुरुषों को शिक्षित करें। मांओं को अपने बेटों को महिलाओं का सम्मान करना सिखाना होगा। उन्होंने कहा, "हमने बेटियों को सुरक्षित रहना बहुत सिखाया, अब बेटों को महिलाओं का सम्मान करना सिखाने का वक्त है।"

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और समाज में महिलाओं के अधिकारों, स्वतंत्रता और न्याय को लेकर एक नई बहस को जन्म दे रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत