न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फरीदाबाद में बड़ा आतंकी खुलासा: किराए के कमरे से 360 किलो विस्फोटक बरामद, अल-फिदा यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर डॉ. मुजम्मिल गिरफ्तार

फरीदाबाद में हरियाणा और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आतंकी साजिश का भंडाफोड़ हुआ है। किराए के कमरे से 360 किलो विस्फोटक, हथियारों का जखीरा और टाइमर बरामद हुए। अल-फिदा यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर डॉ. मुजम्मिल निकला मास्टरमाइंड, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच में अंतरराज्यीय आतंकी नेटवर्क से जुड़े तार सामने आए हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 10 Nov 2025 1:08:37

फरीदाबाद में बड़ा आतंकी खुलासा: किराए के कमरे से 360 किलो विस्फोटक बरामद, अल-फिदा यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर डॉ. मुजम्मिल गिरफ्तार

देश में एक बड़ी आतंकी योजना को धराशायी करते हुए हरियाणा और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त अभियान के तहत बड़ा खुलासा किया है। फरीदाबाद में हुई इस कार्रवाई में संदिग्ध आतंकी डॉ. मुजम्मिल को गिरफ्तार किया गया है, जो अल-फिदा यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत था और पेशे से एक फिजिशियन भी बताया जा रहा है।

किराए के कमरे से मिला विस्फोटक भंडार

हरियाणा पुलिस के मुताबिक, डॉ. मुजम्मिल के किराए के कमरे से 360 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। प्राथमिक जांच में यह अमोनियम नाइट्रेट प्रतीत हो रहा है, जिसे बड़े पैमाने पर विस्फोटक तैयार करने में इस्तेमाल किया जा सकता था। पुलिस ने बताया कि मौके से करीब 20 टाइमर, कई बैटरियां और ऐसे कई उपकरण मिले हैं जो आतंकवादी गतिविधियों में इस्तेमाल किए जा सकते थे।

फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह ऑपरेशन पिछले 15 दिनों से चल रहा था, जिसे जम्मू-कश्मीर पुलिस के सहयोग से अंजाम दिया गया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बरामद विस्फोटक आरडीएक्स नहीं है, लेकिन इसकी मात्रा और उपयोगिता बेहद चिंताजनक है।

हथियारों का जखीरा भी मिला

पुलिस की छापेमारी में विस्फोटकों के साथ-साथ एक कालाश्निकोव असॉल्ट राइफल, तीन मैगजीन और 83 जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए हैं। इसके अलावा, एक पिस्टल, दो खाली कारतूस, दो अतिरिक्त मैगजीन और आठ जिंदा गोलियां भी बरामद की गईं। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में अभी और भी गिरफ्तारियां संभव हैं, क्योंकि यह एक बड़ा आतंकी नेटवर्क प्रतीत हो रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत