न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CA पति ने कैसे रची पत्नी की हत्या की साजिश? हरियाणा पुलिस करेगी सीन रिक्रिएशन, कैंची और ग्लव्स बरामद

हरियाणा में बैंकर पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार सीए अंशुल धवन से पुलिस पूछताछ जारी है। सीन रिक्रिएशन की तैयारी के बीच वारदात में इस्तेमाल कैंची और ग्लव्स बरामद किए गए। जानें पूरे मामले की ताजा अपडेट।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 19 Feb 2026 4:07:18

CA पति ने कैसे रची पत्नी की हत्या की साजिश? हरियाणा पुलिस करेगी सीन रिक्रिएशन, कैंची और ग्लव्स बरामद

गांव पाहसोर क्षेत्र में इंडोस्पेस कंपनी के पास अपनी बैंकर पत्नी की निर्मम हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार चार्टर्ड अकाउंटेंट अंशुल धवन को लेकर पुलिस टीम हिसार पहुंची है। तीन दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी से लगातार गहन पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां हर छोटे-बड़े सुराग को जोड़कर पूरी घटना की कड़ियां स्पष्ट करने में जुटी हैं।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई कैंची और दस्ताने (ग्लव्स) बरामद कर लिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि ये बरामदगी केस की जांच में अहम कड़ी साबित हो सकती है।

शक बना हत्या की वजह

जांच में सामने आया है कि गुरुग्राम में कार्यरत सीए अंशुल ने अपनी पत्नी महक की हत्या चरित्र पर संदेह के चलते की। महक भी गुरुग्राम में एक बैंक में कार्यरत थीं। रविवार रात आरोपी ने कथित रूप से पत्नी की गर्दन पर कैंची से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

बताया जा रहा है कि वारदात बेहद बेरहमी से अंजाम दी गई। पुलिस अब इस पहलू की जांच कर रही है कि हत्या में प्रयुक्त कैंची और ग्लव्स पहले से खरीदे गए थे या रास्ते में किसी दुकान से लिए गए। इससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि अपराध अचानक गुस्से में हुआ या पहले से इसकी योजना बनाई गई थी।

शादी के बाद बढ़ा विवाद

जानकारी के अनुसार, हांसी के सेठी चौक निवासी महक की शादी 25 सितंबर 2025 को हिसार के रहने वाले अंशुल के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों गुरुग्राम में रहकर अपनी-अपनी नौकरी कर रहे थे। शुरुआती पूछताछ में वैवाहिक जीवन में विवाद की बात भी सामने आई है, जिसे पुलिस जांच के दायरे में रखे हुए है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना के बाद पुलिस हिसार से झज्जर तक के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। उद्देश्य यह है कि आरोपी के बयानों और वाहन की आवाजाही का मिलान किया जा सके। इससे यह भी पता लगाया जा रहा है कि वारदात के पहले और बाद में वह किन-किन स्थानों पर गया।

होगा सीन रिक्रिएशन

मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस आरोपी को घटनास्थल पर ले जाकर सीन रिक्रिएशन की तैयारी कर रही है। इस प्रक्रिया के जरिए हत्या की पूरी घटनाक्रम को दोबारा दोहराया जाएगा, ताकि हर पहलू को स्पष्ट किया जा सके और सबूतों की पुष्टि हो सके।

गिरफ्तारी और आगे की जांच

मृतका के भाई अक्षय की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया था। बादली थाना प्रभारी सुरेश हुड्डा के अनुसार, जांच वैज्ञानिक और तकनीकी तरीकों से की जा रही है। पुलिस ने आरोपी को हिसार ले जाकर उसके घर और संभावित अन्य ठिकानों से भी साक्ष्य जुटाए हैं।

अधिकारियों का कहना है कि जांच में कोई कड़ी अधूरी न रह जाए, इसके लिए आरोपी से मिली हर जानकारी का सत्यापन किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले को हर कोण से परख रही है, ताकि अदालत में ठोस सबूत पेश किए जा सकें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत