न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भाऊ गैंग ने ली एल्विश यादव के घर फायरिंग की जिम्मेदारी, बोला- बेटिंग एप ने बर्बाद किए कई परिवार

हरियाणा के यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भाऊ गैंग ने ली। गैंग ने दावा किया कि बेटिंग ऐप के प्रमोशन से कई परिवार बर्बाद हुए हैं। पुलिस जांच जारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 17 Aug 2025 1:06:25

भाऊ गैंग ने ली एल्विश यादव के घर फायरिंग की जिम्मेदारी, बोला- बेटिंग एप ने बर्बाद किए कई परिवार

हरियाणा के लोकप्रिय यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर हुई गोलीबारी का मामला और पेचीदा हो गया है। रविवार तड़के हुई इस घटना की जिम्मेदारी अब कुख्यात भाऊ गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए अपने सिर ली है। गैंग से जुड़े अपराधियों नीरज फरीदपुर और भाऊ रितोलिया ने दावा किया कि उन्होंने ही एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित आवास पर फायरिंग की है।

गैंग ने इस हमले की वजह भी बताई। उनके अनुसार, एल्विश यादव ने जिस तरह से बेटिंग ऐप का प्रचार किया है, उससे कई परिवारों की आर्थिक हालत बिगड़ गई और असंख्य घर तबाह हो गए।

सोशल मीडिया पर भाऊ गैंग की धमकी

भाऊ गैंग की ओर से डाले गए पोस्ट में लिखा गया, "आज एल्विश यादव के घर पर चली गोलियां नीरज फरीदपुर और भाऊ रितोलिया ने चलाई हैं। यह हमारा पहचान देने का तरीका था।" आगे पोस्ट में चेतावनी भरे शब्दों में कहा गया कि जो भी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सट्टेबाज़ी का प्रचार करेगा, वह किसी भी समय कॉल या गोली का शिकार हो सकता है।

गैंग ने साफ शब्दों में कहा कि "जो लोग बेटिंग के कारोबार से जुड़े हैं, उन्हें सतर्क रहना चाहिए।" हालांकि, अभी तक इस धमकी भरी पोस्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

एल्विश यादव के घर पर 25-30 राउंड फायरिंग

रविवार सुबह करीब 5:30 बजे गुरुग्राम स्थित उनके घर पर यह वारदात हुई। उस समय एल्विश यादव विदेश में थे और घर में सिर्फ उनकी मां और केयरटेकर मौजूद थे।

एल्विश के पिता का कहना है कि बदमाशों ने लगभग 25-30 गोलियां दागीं, जबकि पुलिस का दावा है कि मौके पर 10-12 राउंड फायरिंग के निशान मिले हैं। चश्मदीदों के अनुसार, तीन हमलावर बाइक से आए थे, जिनमें से दो ने घर के बाहर खड़े होकर गोलियां बरसाईं। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

पहले भी हो चुका है हमला – फाजिलपुरिया का मामला

यह पहली बार नहीं है जब भाऊ गैंग ने किसी नामी चेहरे को निशाना बनाया हो। इससे पहले, बॉलीवुड सिंगर फाजिलपुरिया और उनके फाइनेंसर के घर पर भी इसी तरह की फायरिंग हो चुकी है। उस वारदात की जिम्मेदारी भी भाऊ गैंग के ही सदस्य हिमांशु भाऊ ने ली थी।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही गुरुग्राम पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह हमला संगठित तरीके से किया गया है और शुरुआती जांच से पता चलता है कि अपराधियों ने सिर्फ डर फैलाने के उद्देश्य से गोलियां चलाईं।

फिलहाल पुलिस भाऊ गैंग की सोशल मीडिया पोस्ट की सत्यता की जांच कर रही है और इलाके के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत