न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

OTT Release: ₹300 करोड़ के बजट में बनी राम चरण की ‘पेद्दी’ आखिर किस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज? जानिए पूरी डिटेल

राम चरण की 300 करोड़ बजट वाली फिल्म ‘पेद्दी’ 4 जून को थिएटर में रिलीज होगी। जानिए इसका OTT प्लेटफॉर्म Netflix कब और किस तरह स्ट्रीमिंग करेगा और फिल्म से जुड़ी पूरी डिटेल।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 01 Jun 2026 11:54:34

OTT Release: ₹300 करोड़ के बजट में बनी राम चरण की ‘पेद्दी’ आखिर किस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज? जानिए पूरी डिटेल

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण की अपकमिंग फिल्म ‘पेद्दी’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यह फिल्म 4 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है, जबकि इसके पेड प्रीमियर शो 3 जून की शाम से शुरू होंगे। फिल्म का ट्रेलर पहले ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा चुका है और प्रमोशनल इवेंट्स में भी दर्शकों का क्रेज साफ नजर आया। बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी यह मेगा प्रोजेक्ट अभी सिनेमाघरों में दस्तक भी नहीं दे पाई है, लेकिन इसके ओटीटी रिलीज को लेकर चर्चाएं पहले ही तेज हो गई हैं। ऐसे में सवाल यही है कि यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कब और कहां स्ट्रीम होगी।

ओटीटी पर किस प्लेटफॉर्म पर आएगी ‘पेद्दी’?

राम चरण के साथ इस फिल्म में जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा, जगपति बाबू, विजय सेतुपति और बोमन ईरानी जैसे कई बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स ओटीटी दिग्गज Netflix ने हासिल कर लिए हैं। यानी थिएटर रन पूरा होने के बाद यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी।

हालांकि इसकी ओटीटी रिलीज डेट को लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। आमतौर पर कोई भी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज के करीब तीन महीने बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आती है, लेकिन अगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन करती है तो मेकर्स इस डील को आगे भी बढ़ा सकते हैं। ऐसे मामलों में ओटीटी रिलीज में देरी होना आम बात है।

₹300 करोड़ बजट और कहानी का दम

फिलहाल फैंस के लिए यह बड़ी खबर है कि ‘पेद्दी’ को बड़े पर्दे के साथ-साथ बाद में घर बैठे भी देखा जा सकेगा। फिल्म का थिएट्रिकल एक्सपीरियंस 4 जून से शुरू होगा, जबकि एक दिन पहले यानी 3 जून को स्पेशल प्रीमियर शोज रखे गए हैं।

करीब 300 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनी इस फिल्म की कहानी एक ऐसे किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे राम चरण निभा रहे हैं। वह एक ऐसा शख्स है जो कई खेलों में निपुण है और अपने इलाके ही नहीं बल्कि आसपास के गांवों में भी बेहद लोकप्रिय खिलाड़ी के तौर पर जाना जाता है। कहानी में उसके संघर्ष, उपलब्धियों और जीवन के उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है, जो दर्शकों को एक इमोशनल और एक्शन से भरपूर अनुभव देने वाला है।

5 भाषाओं में रिलीज होगी बड़ी फिल्म

एस.एस. राजामौली की ब्लॉकबस्टर ‘RRR’ के बाद राम चरण की यह अगली बड़ी फिल्म मानी जा रही है, जिस पर सबकी नजरें टिकी हैं। ‘पेद्दी’ सिर्फ तेलुगू में ही नहीं बल्कि कई भाषाओं में रिलीज की जाएगी, ताकि इसका पहुंच दायरा पूरे भारत में बढ़ सके।

फिल्म को तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी डब करके रिलीज किया जाएगा। खास बात यह है कि ‘RRR’ के बाद से हिंदी बेल्ट में राम चरण की फैन फॉलोइंग काफी तेजी से बढ़ी है। मौजूदा समय में एक्शन और थ्रिलर फिल्मों की डिमांड भी काफी मजबूत है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म न सिर्फ साउथ में बल्कि हिंदी बाजार में भी अच्छा कारोबार कर सकती है और बॉक्स ऑफिस पर बड़ा प्रभाव छोड़ सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती