न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद दिवंगत विजय रूपाणी के परिवार से मिले पीएम मोदी, दी श्रद्धांजलि

इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत हो गई थी। पीएम मोदी ने रूपाणी के परिवार से मुलाकात कर शोक जताया। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायल यात्रियों से भी बातचीत की और दुख की इस घड़ी में पूरे देश की संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 13 Jun 2025 4:42:49

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद दिवंगत विजय रूपाणी के परिवार से मिले पीएम मोदी, दी श्रद्धांजलि

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज घटनास्थल का दौरा किया और हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की समीक्षा की। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत हो गई थी। पीएम मोदी ने रूपाणी के परिवार से मुलाकात कर शोक जताया। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायल यात्रियों से भी बातचीत की और दुख की इस घड़ी में पूरे देश की संवेदनाएं व्यक्त कीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अहमदाबाद के उस इलाके में पहुंचे जहां हाल ही में दर्दनाक विमान हादसा हुआ था। उन्होंने शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की और राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। पीएम मोदी ने उस स्थान का भी दौरा किया जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।

इस भीषण हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मृत्यु हो गई थी। पीएम मोदी ने दिवंगत रूपाणी के निवास पर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की और गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "विजयभाई रूपाणी जी के परिवार से मिला। यह अकल्पनीय है कि विजयभाई हमारे बीच नहीं हैं। मैं उन्हें दशकों से जानता हूं। हमने कंधे से कंधा मिलाकर काम किया। विजयभाई विनम्र और मेहनती थे, पार्टी की विचारधारा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध थे।"

पीएम मोदी ने आगे कहा कि उन्होंने विजय रूपाणी को कई भूमिकाओं में कार्य करते हुए देखा — राजकोट नगर निगम में, राज्यसभा सांसद के रूप में, गुजरात भाजपा अध्यक्ष और फिर राज्य सरकार में मंत्री व मुख्यमंत्री के रूप में। उन्होंने लिखा, "विजयभाई के साथ हुई बातचीत हमेशा याद रहेगी। जब वे मुख्यमंत्री थे, हमने मिलकर कई अहम निर्णय लिए, जिन्होंने गुजरात के विकास को नई दिशा दी।"

पीएम मोदी ने अहमदाबाद के एक अस्पताल में जाकर हादसे में घायल हुए यात्रियों से भी मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने सभी मृतकों के परिवारों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह हादसा बेहद चौंकाने वाला और हृदय विदारक है।

एक्स पर उन्होंने लिखा, "हम शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं। हम जानते हैं कि उनके जाने से जो खालीपन पैदा हुआ है, वह आने वाले वर्षों तक महसूस किया जाएगा। ओम शांति।"

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत