न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रोलिंग पेपर और स्मोकिंग कोन क्या हैं?, जिसपर गुजरात सरकार ने लगाया बैन, युवाओं को नशे से बचाने के लिए बड़ा कदम

गुजरात सरकार ने युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए रोलिंग पेपर्स, स्मोकिंग कोन और पैकेज्ड रोलिंग किट्स की बिक्री, भंडारण और वितरण पर बैन लगाया। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 17 Dec 2025 9:37:54

रोलिंग पेपर और स्मोकिंग कोन क्या हैं?, जिसपर गुजरात सरकार ने लगाया बैन, युवाओं को नशे से बचाने के लिए बड़ा कदम

गुजरात सरकार ने राज्य में युवाओं को नशे की लत से दूर रखने के लिए अहम कदम उठाया है। स्वास्थ्य संबंधी खतरों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने पूरे राज्य में रोलिंग पेपर्स, स्मोकिंग कोन्स, पैकेज्ड रोलिंग किट्स और इसी तरह की अन्य वस्तुओं की बिक्री, भंडारण, वितरण, विज्ञापन, प्रचार और प्रदर्शन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।

रोलिंग पेपर और स्मोकिंग कोन क्या हैं?

रोलिंग पेपर्स और स्मोकिंग कोन्स अक्सर किराने या पान की दुकानों पर आसानी से मिल जाते हैं। इनका इस्तेमाल मुख्यतः तंबाकू उपयोगकर्ता करते हैं। कच्चे तंबाकू को कागज में भरकर मोड़कर लोग इसे सिगरेट या अन्य धूम्रपान योग्य उत्पादों के रूप में तैयार करते हैं। ये उत्पाद स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक होते हैं और युवाओं में नशे की प्रवृत्ति को बढ़ावा देते हैं। इसी कारण गुजरात सरकार ने इन्हें प्रतिबंधित किया है।

सरकार ने क्यों लिया यह फैसला?

गुजरात सरकार का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से बचाना और समाज में इसके दुष्प्रभावों को रोकना है। राज्य के गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, रोलिंग पेपर्स और स्मोकिंग कोन का भंडारण, बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है।

गृह विभाग ने जारी किया आदेश

गृह विभाग के आदेश में कहा गया है कि यह प्रतिबंध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163(2) और 163(3) के तहत लागू किया गया है। राज्य भर के प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस आदेश का सख्ती से पालन कराएं और प्रतिबंधित वस्तुओं की बिक्री और वितरण पर पूरी तरह रोक लगाएं।

उल्लंघन करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

आदेश में चेतावनी दी गई है कि यदि कोई व्यक्ति या व्यापारी इस प्रतिबंध का उल्लंघन करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता, 2023 (BNSS) की धारा 223 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह कदम सरकार द्वारा नशे के खिलाफ उठाए गए मजबूत कदमों का हिस्सा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत