न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एयर इंडिया हादसे में ब्रिटिश नागरिक के परिवार को भेजा गया गलत शव, रोकना पड़ा अंतिम संस्कार, सरकार ने दी सफाई

अहमदाबाद में हुई इस एयर इंडिया विमान दुर्घटना में जिन लोगों की जान गई, उनमें एक ब्रिटिश नागरिक भी शामिल था। उसके परिवार को भारत से शव भेजा गया, लेकिन ताबूत खोलने पर परिवार के होश उड़ गए क्योंकि उसमें उनके परिजन के बजाय किसी और व्यक्ति के अवशेष थे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 23 Jul 2025 6:38:15

एयर इंडिया हादसे में ब्रिटिश नागरिक के परिवार को भेजा गया गलत शव, रोकना पड़ा अंतिम संस्कार, सरकार ने दी सफाई

एयर इंडिया की एक हालिया विमान दुर्घटना से जुड़े मामलों में लापरवाही की चौंकाने वाली घटनाएं सामने आई हैं। इस हादसे में मारे गए ब्रिटिश नागरिक के परिजनों को गलत शव सौंपे जाने का मामला सामने आया है। यह त्रासदी और भी दर्दनाक तब हो गई जब परिवार ने अंतिम संस्कार की सभी तैयारियां कर ली थीं, लेकिन ऐन मौके पर उन्हें जानकारी मिली कि ताबूत में किसी और व्यक्ति का शव है। इसके बाद परिवार को अंतिम संस्कार रोकना पड़ा और मामले की शिकायत की गई।

रिपोर्ट के अनुसार, अहमदाबाद में हुई इस एयर इंडिया विमान दुर्घटना में जिन लोगों की जान गई, उनमें एक ब्रिटिश नागरिक भी शामिल था। उसके परिवार को भारत से शव भेजा गया, लेकिन ताबूत खोलने पर परिवार के होश उड़ गए क्योंकि उसमें उनके परिजन के बजाय किसी और व्यक्ति के अवशेष थे।

इतना ही नहीं, एक और घटना में दो मृतकों के शव एक ही ताबूत में पाए गए। अंतिम संस्कार से पहले इन्हें अलग करना पड़ा, जिससे पूरे प्रबंधन पर सवाल खड़े हो गए हैं।

अब भारत सरकार ने बुधवार को इन रिपोर्ट्स पर प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "हमने रिपोर्ट देखी है और जब से ये चिंताएं और मुद्दे हमारे ध्यान में लाए गए हैं, हम ब्रिटिश पक्ष के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "दुखद दुर्घटना के बाद, संबंधित अधिकारियों ने स्थापित प्रोटोकॉल और तकनीकी आवश्यकताओं के अनुसार पीड़ितों की पहचान की थी। सभी पार्थिव शरीरों को अत्यंत पेशेवर तरीके से और मृतकों की गरिमा का पूरा ध्यान रखते हुए संभाला गया। हम इस मुद्दे से जुड़ी किसी भी चिंता को दूर करने के लिए ब्रिटिश अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।"

डेलीमेल की एक रिपोर्ट के अनुसार, अहमदाबाद एयर इंडिया विमान दुर्घटना में मारे गए एक ब्रिटिश नागरिक का अंतिम संस्कार तब रद्द करना पड़ा जब पता चला कि ताबूत में किसी और के अवशेष थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि एक अन्य घटना में, दो पीड़ितों के शव कथित तौर पर एक ही ताबूत में मिले हुए थे और उन्हें दफनाने से पहले अलग करना पड़ा।

कई शोक संतप्त ब्रिटिश परिवारों का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील जेम्स हीली-प्रैट ने कहा कि अवशेषों के साथ की गई गलत व्यवहार ने उनके रिश्तेदारों को बेहद परेशान कर दिया है। डेलीमेल ने हीली-प्रैट के हवाले से कहा, "मैं पिछले एक महीने से इन प्यारे ब्रिटिश परिवारों के घरों में बैठा हूं और सबसे पहली चीज जो वे चाहते हैं, वह है उनके प्रियजन वापस आना। लेकिन उनमें से कुछ को गलत अवशेष मिले हैं, और वे इस बात से स्पष्ट रूप से व्यथित हैं। यह कुछ हफ्तों से चल रहा है, और मुझे लगता है कि इन परिवारों को स्पष्टीकरण मिलना चाहिए।"

हीली-प्रैट ने कहा कि जिस परिवार को गलत शव मिला, उसे अनिश्चितता में छोड़ दिया गया है। एयर इंडिया का यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और इसमें बड़ी संख्या में ब्रिटिश यात्री भी सवार थे। हादसे में विमान में सवार 242 लोगों में से एक को छोड़कर सभी की मौत हो गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर