न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर को, नामांकन की आखिरी तारीख 21 अगस्त, ECI जारी की अधिसूचना

भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने गुरुवार को उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 के कार्यक्रम की अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग के अनुसार, मतदान 9 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कराया जाएगा और उसी दिन मतगणना भी की जाएगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 07 Aug 2025 3:12:21

उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर को, नामांकन की आखिरी तारीख 21 अगस्त, ECI जारी की अधिसूचना

नई दिल्ली। भारत के अगले उपराष्ट्रपति के चुनाव की तैयारी अब आधिकारिक रूप से शुरू हो चुकी है। भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने गुरुवार को उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 के कार्यक्रम की अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग के अनुसार, मतदान 9 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कराया जाएगा और उसी दिन मतगणना भी की जाएगी।

इस चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 21 अगस्त निर्धारित की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 22 अगस्त को होगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 25 अगस्त दोपहर 3 बजे तक तय की गई है।

चुनाव प्रक्रिया का संचालन राज्यसभा महासचिव पी.सी. मोदी करेंगे जिन्हें इस चुनाव का मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके सहयोग के लिए राज्यसभा सचिवालय की संयुक्त सचिव गरिमा जैन और निदेशक विजय कुमार को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है।

उम्मीदवार संसद भवन के कक्ष संख्या RS-28 में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच अपना नामांकन पत्र जमा कर सकते हैं। यदि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उपलब्ध न हों, तो यह कार्य सहायक निर्वाचन अधिकारियों को सौंपा जा सकता है।

प्रत्येक उम्मीदवार को नामांकन पत्र के साथ अपने निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची से प्रमाणित प्रति लगानी होगी, जिसमें उनका नाम अंकित हो। इसके अतिरिक्त, ₹15,000 की जमानत राशि भी जमा करनी अनिवार्य होगी। नामांकन फॉर्म कार्यालय समय में उपलब्ध कराया जाएगा।

चुनाव आयोग ने यह भी सुनिश्चित किया है कि निर्वाचन की सार्वजनिक अधिसूचना को देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राजपत्रों में प्रकाशित किया जाएगा, जिससे चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश

'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा

SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?

'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान

ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप

रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल

Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट

आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान

'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान

राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़

'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी

मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान

मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा

'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी