न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत पर रूस से तेल आयात को लेकर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने के फैसले को टाल सकता है अमेरिका, ट्रंप ने दिए संकेत

रूस से कच्चे तेल की खरीद को लेकर अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए जाने वाले अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ का फैसला फिलहाल टल सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि भारत को इस निर्णय से फिलहाल राहत मिल सकती है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 16 Aug 2025 5:38:30

भारत पर रूस से तेल आयात को लेकर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने के फैसले को टाल सकता है अमेरिका, ट्रंप ने दिए संकेत

नई दिल्ली। रूस से कच्चे तेल की खरीद को लेकर अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए जाने वाले अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ का फैसला फिलहाल टल सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि भारत को इस निर्णय से फिलहाल राहत मिल सकती है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने अलास्का शिखर सम्मेलन के लिए रवाना होते समय एयर फोर्स वन में मीडिया से कहा कि रूस पहले ही अपना एक अहम तेल ग्राहक खो चुका है। उन्होंने कहा कि भारत, जो करीब 40 प्रतिशत रूसी तेल खरीदता रहा है, अब धीरे-धीरे अपनी निर्भरता कम कर रहा है और अमेरिका से ऊर्जा आयात बढ़ा रहा है।

ट्रंप ने स्पष्ट किया, “अगर मैंने भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगाए तो यह उनके (रूस) लिए बेहद विनाशकारी साबित होगा। फिलहाल इसकी जरूरत नहीं दिखती, लेकिन यदि आवश्यक हुआ तो कदम उठाए जाएंगे।” गौरतलब है कि 27 अगस्त से भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ लागू किए जाने की घोषणा की गई थी।

इससे पहले अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने चेतावनी दी थी कि यदि अलास्का में ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बैठक सकारात्मक नहीं रही, तो भारत पर और अधिक टैरिफ लगाया जा सकता है।

भारत सरकार ने अमेरिका की इस नीति पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि किसी भी बड़ी अर्थव्यवस्था को इस तरह निशाना बनाना न केवल अनुचित है, बल्कि अविवेकपूर्ण भी है। भारत ने दोहराया कि वह अपने राष्ट्रीय हितों और आर्थिक सुरक्षा की रक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठाएगा।

बीते कुछ महीनों में भारत ने अमेरिका से ऊर्जा खरीद में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की है। आधिकारिक आंकड़े बताते हैं कि जनवरी से जून 2025 के बीच अमेरिका से तेल और गैस का आयात 51 प्रतिशत तक बढ़ा है। वहीं, तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) का आयात भी लगभग दोगुना होकर 2.46 अरब डॉलर पहुंच गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही आश्वासन दे चुके हैं कि भारत अमेरिका के व्यापार घाटे को कम करने में सहयोग देगा और 2025 तक अमेरिका से ऊर्जा आयात को 25 अरब डॉलर तक पहुंचाएगा। इसी क्रम में भारतीय सरकारी कंपनियां अमेरिकी ऊर्जा कंपनियों से दीर्घकालिक अनुबंधों पर बातचीत कर रही हैं।

नई दिल्ली ने साफ कर दिया है कि भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए आयात स्रोतों में विविधता ला रहा है और रूसी तेल पर निर्भरता धीरे-धीरे घटा रहा है। साथ ही भारत-अमेरिका संबंध केवल व्यापार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी भी लगातार मजबूत हो रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर