न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्वामी चैतन्यानंद पर शिकंजा: मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट की 17 छात्राओं ने लगाए अश्लील मैसेज, अभद्र भाषा और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप

दक्षिण दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट एंड रिसर्च में छात्राओं ने निदेशक स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर अश्लील मैसेज, गंदी भाषा और छेड़छाड़ जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस जांच जारी है और आरोपी अब भी फरार है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 24 Sep 2025 12:54:27

स्वामी चैतन्यानंद पर शिकंजा: मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट की 17 छात्राओं ने लगाए अश्लील मैसेज, अभद्र भाषा और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप

दक्षिण दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट एंड रिसर्च (SIIM) एक सनसनीखेज़ मामले को लेकर सुर्खियों में है। यहां पढ़ने वाली कई छात्राओं ने संस्थान के निदेशक स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर अभद्र भाषा, अश्लील संदेश भेजने और शारीरिक छेड़छाड़ जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने केस की जांच शुरू कर दी है, लेकिन आरोपी अब तक फरार है। जांच की दिशा में तेजी लाते हुए वसंत कुंज (नॉर्थ) पुलिस ने संस्थान का पूरा CCTV फुटेज कब्जे में लिया। इसके अलावा, इंस्टिट्यूट के बेसमेंट से एक लग्ज़री वोल्वो कार बरामद हुई, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। यह भी सामने आया कि आरोपी कार पर नकली डिप्लोमैटिक प्लेट लगाकर अपना प्रभाव और दबदबा दिखाता था।

शृंगेरी पीठ का कड़ा रुख

कर्नाटक स्थित दक्षिणाम्नाय श्री शारदापीठ ने पूरे घटनाक्रम पर सख्त रुख अपनाया। संस्था ने साफ किया कि स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती (पूर्व नाम डॉ. पार्थसारथी) की गतिविधियां अनुचित और पीठ की गरिमा के खिलाफ थीं। इसी कारण उनके सभी संबंध तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिए गए। पीठ ने संबंधित अधिकारियों को भी उनकी अवैध गतिविधियों के बारे में सूचित कर दिया है। श्री शारदा इंस्टीट्यूट, जो AICTE से मान्यता प्राप्त है, सीधे पीठ के अधीन संचालित होता है। इसके संचालन की जिम्मेदारी गवर्निंग काउंसिल पर है, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षाविद् डॉ. कृष्णा वेंकटेश कर रहे हैं। काउंसिल ने बयान जारी कर छात्रों को आश्वासन दिया है कि उनकी पढ़ाई, सुरक्षा और भविष्य से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

आरोपी को पद से हटाया गया, पुलिस की दबिश जारी

आश्रम प्रशासन की ओर से ही आरोपी की हरकतों का खुलासा होने के बाद उसे पद से हटा दिया गया। दिल्ली पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी की आखिरी लोकेशन आगरा में ट्रेस हुई थी। वहीं, अब तक 16 छात्राओं के बयान पटियाला हाउस कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए जा चुके हैं। वसंत कुंज नॉर्थ थाने में दर्ज शिकायतों के अनुसार, आरोपी पर यौन शोषण, धोखाधड़ी और छात्राओं के साथ अनुचित आचरण के केस लगाए गए हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में कई हैरान करने वाले तथ्य सामने आए हैं। 4 अगस्त 2025 को, शृंगेरी मठ के एडमिनिस्ट्रेटर पी. ए. मुरली ने पुलिस को लिखित शिकायत दी थी कि आरोपी ने संस्थान में पढ़ रही EWS स्कॉलरशिप पर पढ़ने वाली PGDM छात्राओं का शोषण किया।

32 छात्राओं ने बयान दिए, 17 ने लगाए सीधे आरोप

पुलिस जांच में अब तक कुल 32 छात्राओं के बयान दर्ज हो चुके हैं। इनमें से 17 ने स्पष्ट रूप से बताया कि स्वामी चैतन्यानंद उन्हें अश्लील मैसेज भेजता था, गंदी भाषा का इस्तेमाल करता था और जबरन छूने की कोशिश करता था। छात्राओं का यह भी कहना है कि कुछ महिला फैकल्टी और प्रशासनिक कर्मचारी उन पर दबाव डालते थे कि वे स्वामी की अनुचित मांगें मानें। जांच के दौरान बरामद कार पर लगी 39 UN 1 की फर्जी डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट ने पुलिस को चौंका दिया। यह लाल रंग की वोल्वो, आरोपी की कथित शक्ति और रसूख का प्रतीक मानी जा रही थी। इस गाड़ी से जुड़े मामले में भी अलग से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
एसआईटी के सामने संतोष दुबे ने रखे 75 पन्नों के दस्तावेज, चंपत राय पर लगाए गंभीर आरोप
एसआईटी के सामने संतोष दुबे ने रखे 75 पन्नों के दस्तावेज, चंपत राय पर लगाए गंभीर आरोप
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका