न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुप्रीम कोर्ट नहीं जा पाएंगे CJI पर जूता फेंकने वाले राकेश किशोर, कोर्ट परिसर में एंट्री पर लगी रोक

मुख्य न्यायाधीश (CJI) बी. आर. गवई पर जूता फेंकने की कोशिश करने वाले किशोर की सुप्रीम कोर्ट में एंट्री पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई है। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) ने उनकी अस्थायी सदस्यता रद्द करते हुए यह निर्णय लिया है कि अब वे अदालत परिसर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 09 Oct 2025 12:48:17

सुप्रीम कोर्ट नहीं जा पाएंगे CJI पर जूता फेंकने वाले राकेश किशोर, कोर्ट परिसर में एंट्री पर लगी रोक

दिल्ली स्थित सर्वोच्च न्यायालय में हुए एक अभद्र व्यवहार के बाद अब आरोपी वकील राकेश किशोर पर कड़ी कार्रवाई की गई है। हाल ही में मुख्य न्यायाधीश (CJI) बी. आर. गवई पर जूता फेंकने की कोशिश करने वाले किशोर की सुप्रीम कोर्ट में एंट्री पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई है। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) ने उनकी अस्थायी सदस्यता रद्द करते हुए यह निर्णय लिया है कि अब वे अदालत परिसर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे।

SCBA की ओर से जारी आधिकारिक प्रस्ताव में कहा गया है कि “एडवोकेट राकेश किशोर की अस्थायी सदस्यता क्रमांक K-01029/RES, जो 27 जुलाई 2011 को जारी की गई थी, तत्काल प्रभाव से समाप्त की जाती है। उनका नाम एसोसिएशन की सूची से हटा दिया गया है।” प्रस्ताव में यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि उनके नाम पर कोई प्रवेश कार्ड या पहचान पत्र जारी हुआ है, तो उसे तत्काल रद्द कर जब्त किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के सेक्रेटरी जनरल को इस निर्णय की जानकारी दे दी गई है, ताकि किशोर का एक्सेस कार्ड निष्क्रिय किया जा सके।

घटना के बाद, किशोर के खिलाफ बेंगलुरु पुलिस ने FIR दर्ज की है। अधिकारियों ने बताया कि अखिल भारतीय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भक्तवचला की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 132 — लोक सेवक को उसके कर्तव्य निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का प्रयोग — और धारा 133 — अपमान या उकसावे के इरादे से हमला या आपराधिक बल का प्रयोग — के तहत मामला दर्ज हुआ है।

गौरतलब है कि इस घटना के बाद न्यायपालिका में भारी नाराजगी जताई गई थी। हालांकि, घटना के दिन दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट परिसर में ही राकेश किशोर से पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया था। मुख्य न्यायाधीश ने भी उसी समय उदारता दिखाते हुए किशोर को छोड़ने का निर्देश दिया था। लेकिन अब, सुप्रीम कोर्ट प्रशासन और बार एसोसिएशन ने मिलकर तय किया है कि भविष्य में ऐसी किसी भी घटना को सख्ती से रोका जाएगा, ताकि अदालत की गरिमा अक्षुण्ण बनी रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर