न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शत्रुघ्न सिन्हा की मोदी को जन्मदिन की बधाई से गरमाई सियासत, BJP में वापसी के अटकलों ने पकड़ी रफ्तार

तृणमूल कांग्रेस के सांसद और मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री मोदी को सोशल मीडिया पर खुले दिल से जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं — और इसके साथ ही उनकी भाजपा में "घर वापसी" की चर्चाएं फिर से तेज़ हो गईं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 17 Sep 2025 11:08:24

शत्रुघ्न सिन्हा की मोदी को जन्मदिन की बधाई से गरमाई सियासत, BJP में वापसी के अटकलों ने पकड़ी रफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर जहां देश-विदेश से बधाइयों का तांता लगा रहा, वहीं एक खास बधाई ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी। तृणमूल कांग्रेस के सांसद और मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री मोदी को सोशल मीडिया पर खुले दिल से जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं — और इसके साथ ही उनकी भाजपा में "घर वापसी" की चर्चाएं फिर से तेज़ हो गईं।

शत्रुघ्न सिन्हा ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर प्रधानमंत्री के साथ पुरानी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "मेरे सच्चे मित्र और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। भगवान आपको अपार खुशियां, शांति, आनंद, उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु प्रदान करें।" इसके बाद एक और पोस्ट में उन्होंने यह भी कहा, "एक बार दोस्त बने तो हमेशा दोस्त रहते हैं।"

उनकी यह भावनात्मक पोस्ट न केवल लोगों का ध्यान खींचने में सफल रही, बल्कि उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर भी नई अटकलों को जन्म दे गई। सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली रहीं। किसी ने लिखा, “क्या अब ममता दीदी से मोहभंग हो गया?” तो किसी ने तंज कसते हुए पूछा, “क्या भाजपा वाली पुरानी धमक याद आ रही है?” कुछ समर्थकों ने तो यहां तक कह दिया कि, “अब समय आ गया है कि मोदी जी उन्हें भाजपा में वापस ले लें। मतभेद जीवन का हिस्सा होते हैं।”

गौरतलब है कि शत्रुघ्न सिन्हा एक समय भारतीय जनता पार्टी के दमदार नेता माने जाते थे। उन्होंने वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री के तौर पर कार्य किया और अपनी स्पष्टवादिता के लिए मशहूर रहे। लेकिन जैसे ही पार्टी से टिकट कटने लगा, उन्होंने भाजपा के खिलाफ बगावती सुर अपनाए और बाद में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने बंगाल की आसनसोल सीट से TMC के टिकट पर जीत दर्ज की, जिससे उनकी राजनीतिक वापसी मजबूत मानी गई।

लेकिन अब जिस तरह से उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को व्यक्तिगत अंदाज़ में बधाई दी है, और उस बधाई के साथ पुराने संबंधों की गर्माहट को सार्वजनिक किया है — उससे यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि कहीं ‘बिहारी बाबू’ दोबारा अपने पुराने राजनीतिक घर यानी भाजपा की ओर तो रुख नहीं कर रहे?

सियासत में रिश्ते कब बदले और समीकरण कब बदल जाएं, यह कहना मुश्किल है। लेकिन यह बात तय है कि शत्रुघ्न सिन्हा का यह एक पोस्ट, सिर्फ एक औपचारिक बधाई नहीं, बल्कि एक राजनीतिक संकेत भी माना जा सकता है। आने वाले दिनों में अगर भाजपा में उनकी वापसी होती है, तो यह कोई अप्रत्याशित घटनाक्रम नहीं होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत