न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस बैठक से गैरहाजिर रहे शशि थरूर, बताई यह वजह

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रणनीतिक बैठक में गैरहाजिर रहने पर सफाई देते हुए बताया कि वे अपनी 90 वर्षीय मां के साथ फ्लाइट में थे, इसलिए मीटिंग में शामिल नहीं हो सके। शीतकालीन सत्र से पहले हुई इस अहम बैठक से उनकी अनुपस्थिति को लेकर राजनीतिक हलकों में कई तरह की चर्चाएँ सामने आई हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 01 Dec 2025 4:39:11

कांग्रेस बैठक से गैरहाजिर रहे शशि थरूर, बताई यह वजह

कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर ने पार्टी की अहम रणनीतिक बैठक में शामिल न होने पर अपनी ओर से स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि यह अनुपस्थिति जानबूझकर नहीं थी, बल्कि मीटिंग के दौरान वह हवाई सफर कर रहे थे। थरूर ने बताया कि वह केरल से दिल्ली लौटते समय प्लेन में थे, इसलिए बैठक में पहुंच पाना संभव नहीं हुआ।

रविवार को आयोजित इस रणनीतिक बैठक की अध्यक्षता सोनिया गांधी ने की थी। चूंकि शीतकालीन सत्र से पहले यह एक महत्वपूर्ण बैठक थी, ऐसे में थरूर की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बन गई। खासतौर पर इसलिए, क्योंकि बीते दिनों दिए गए उनके कुछ बयानों ने कांग्रेस नेतृत्व को असहज भी किया था।

हाल ही में थरूर ने नेहरू-गढ़ी परिवार पर राजनीति में परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। इससे पहले भी वह SIR से जुड़ी एक अन्य बैठक से दूरी बनाकर रख चुके हैं। उस वक्त उन्होंने अपनी तबीयत खराब होने का कारण बताया था। इस बार उनके कार्यालय से जानकारी दी गई कि वह अपनी 90 वर्षीय मां के साथ फ्लाइट में यात्रा कर रहे थे, इसलिए समय पर दिल्ली पहुंचना मुश्किल था।

उधर कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी इस बैठक में शामिल नहीं हो पाए। बताया गया कि वे केरल के स्थानीय निकाय चुनाव में व्यस्त थे, इसलिए दिल्ली नहीं आ सके। वेणुगोपाल की अनुपस्थिति को सामान्य माना गया, लेकिन थरूर का मिसिंग रहना पार्टी गलियारों में लगातार चर्चा का मुद्दा बना हुआ है।

इसके पीछे वजह यह भी है कि शशि थरूर कई महत्वपूर्ण बैठकों से लगातार दूर रहे हैं। साथ ही, यह भी कहा गया कि SIR वाली बैठक में न पहुंचने के बावजूद वह एक दिन पहले पीएम नरेंद्र मोदी के साथ एक कार्यक्रम में दिखाई दिए थे। सोशल मीडिया पर थरूर द्वारा पीएम मोदी की तारीफ ने भी सवाल खड़े किए, जिसके बाद कुछ कांग्रेस नेताओं ने तंज कसते हुए यह तक कह दिया कि अगर उन्हें मोदी इतने पसंद हैं तो वे भाजपा में शामिल क्यों नहीं हो जाते।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी