न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संचार सारथी ऐप विवाद बढ़ा, केजरीवाल ने सरकार से की यह मांग

संचार सारथी ऐप विवाद में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सरकार के निर्देश की कड़ी निंदा की। केजरीवाल ने कहा कि यह व्यक्तिगत गोपनीयता और स्वतंत्रता पर हमला है और अधिसूचना तुरंत वापस ली जाए। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्पष्ट किया कि ऐप पूरी तरह वैकल्पिक है और इसे कोई भी अपने फोन से हटा सकता है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 02 Dec 2025 2:48:18

संचार सारथी ऐप विवाद बढ़ा, केजरीवाल ने सरकार से की यह मांग

केंद्र सरकार के लाए गए संचार सारथी ऐप को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुरक्षा और गोपनीयता के मुद्दों को लेकर उठ रहे सवालों के बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्पष्ट किया कि यह ऐप पूरी तरह वैकल्पिक है और इसे लोग चाहें तो अपने फोन से हटा भी सकते हैं। इसके बावजूद आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस मामले में सख्त बयान दिया है। केजरीवाल ने कहा कि सरकार का यह कदम तानाशाही प्रवृत्ति का उदाहरण है और इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।

अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि संचार सारथी ऐप का जबरन इंस्टालेशन व्यक्तिगत गोपनीयता और स्वतंत्रता पर निर्लज्ज हमला है। उन्होंने कहा कि AAP इस निर्देश की कड़ी आलोचना करती है, जिसमें सभी मोबाइल निर्माताओं को नए और पुराने फोन में ‘संचार साथी’ ऐप इंस्टॉल करने का आदेश दिया गया है। केजरीवाल ने जोर देकर कहा कि दुनिया के किसी भी लोकतंत्र में कभी भी ऐसा प्रयास नहीं किया गया।

इसके अलावा उन्होंने बताया कि सरकार की अधिसूचना में किसी भी यूजर से व्यक्तिगत सहमति लेने या इसे किसी भी समय हटाने का विकल्प देने का कोई उल्लेख नहीं है। AAP ने इसे लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों के लिए खतरा बताते हुए अधिसूचना को तुरंत वापस लेने की मांग की।

हालांकि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साफ किया है कि ऐप से न तो कोई जासूसी होती है और न ही कॉल मॉनीटरिंग। उन्होंने कहा, "यदि आप चाहते हैं, तो इसे एक्टिवेट करें; अगर नहीं चाहते, तो इसे एक्टिवेट न करें। इसे अपने फोन में रखना या हटाना पूरी तरह आपकी मर्जी है। अगर इसे इस्तेमाल नहीं करना है, तो इसे डिलीट कर दें। इसमें कोई बाध्यता नहीं है।"

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी