न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘यह काटता नहीं...’, संसद परिसर में पालतू कुत्ता लेकर पहुंचीं रेणुका चौधरी, भाजपा ने की कार्रवाई की मांग

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी अपने पालतू कुत्ते के साथ परिसर में पहुंचीं, जिसके बाद भाजपा ने उनकी इस हरकत पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की। रेणुका ने अपने बचाव में तंज कसते हुए कहा कि उनका कुत्ता किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता, जबकि विवाद ने राजनीतिक माहौल गर्म कर दिया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 01 Dec 2025 4:14:19

‘यह काटता नहीं...’, संसद परिसर में पालतू कुत्ता लेकर पहुंचीं रेणुका चौधरी, भाजपा ने की कार्रवाई की मांग

संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू होते ही एक ओर जहां विपक्ष ने सरकार के खिलाफ जोरदार शोर-शराबा किया, वहीं दूसरी ओर परिसर में एक असामान्य दृश्य ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और सांसद रेणुका चौधरी अपने पालतू कुत्ते को साथ लेकर संसद पहुंच गईं। हाई-सिक्योरिटी ज़ोन में उनका यह कदम कई सांसदों को अखर गया और देखते ही देखते यह मामला सुर्खियों में आ गया।

जब मीडिया ने उनसे इस पर सवाल किया, तो रेणुका चौधरी ने सीधे कहा—“अगर एक बेज़ुबान जीव परिसर में आ गया तो इसमें परेशानी कैसी? यह किसी को काटने वाला नहीं है। बल्कि काटने वाले तो संसद के भीतर ही बहुत लोग मौजूद हैं।” उनके इस बयान ने राजनीतिक माहौल और भी गर्मा दिया। भाजपा ने इसे ‘गंभीर लापरवाही’ बताते हुए उनके खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग कर दी।

रेणुका चौधरी का बचाव—‘छोटा सा जीव है, घबराने की क्या बात’

घटना उस वक्त की है जब रेणुका चौधरी अपनी कार से संसद के गेट पर पहुंचीं। मीडिया प्रतिनिधि बातचीत के लिए आगे आए तो उन्होंने देखा कि कार के अंदर एक पालतू कुत्ता बैठा है। चौधरी तो कार से निकलकर अपनी ओर बढ़ गईं, लेकिन वह कुत्ता कैमरों का केंद्र बन गया।
पुछे जाने पर उन्होंने कहा,“सरकार को शायद जानवरों का भीतर होना अच्छा नहीं लगता। यह छोटा सा जीव है, किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा।”

उन्होंने आगे कहा, “अगर किसी को काटने का डर होना चाहिए, तो वह यह कुत्ता नहीं बल्कि सदन में बैठे कुछ लोग हैं। यह विषय संसद के लिए मुद्दा क्यों बने? असल समस्या कहीं और है।”

सुरक्षा पर सवाल और पलटवार—जगदंबिका पाल ने जताई कड़ी आपत्ति

जब सुरक्षा को लेकर उनसे सवाल किया गया, तो रेणुका ने हल्के व्यंग्य में कहा, “हम किस सुरक्षा की बात कर रहे हैं? यह कुत्ता भी अंदर चला जाए तो क्या नुकसान है? अब और क्या कहें?”

भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने उनके इस रवैये की कड़ी आलोचना की। पाल ने कहा, “सांसदों को दिए गए विशेषाधिकारों का ऐसा दुरुपयोग अस्वीकार्य है। ये अधिकार नियम तोड़ने का लाइसेंस नहीं हैं। संसद देश की नीतियों और कानूनों पर विचार का सर्वोच्च मंच है, वहां पालतू जानवर लेकर पहुंचना मर्यादा का उल्लंघन है।”

उन्होंने यह भी कहा, “उनका व्यवहार देश की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाला है। जो बयान उन्होंने दिए, वह भी अत्यंत गैर-जिम्मेदाराना हैं। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी ही चाहिए।”

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी