न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PUC सर्टिफिकेट बना परेशानी की वजह, पेट्रोल पंपों पर दिखी अफरा-तफरी; दिल्ली में नए नियम का अलग-अलग इलाकों में असर

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच नए नियम लागू होते ही PUC सर्टिफिकेट वाहन चालकों के लिए परेशानी बन गया। बिना वैध PUC के पेट्रोल पंपों पर ईंधन नहीं मिला, जिससे राजधानी के कई इलाकों में अव्यवस्था और लंबी कतारें देखने को मिलीं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 18 Dec 2025 2:41:17

PUC सर्टिफिकेट बना परेशानी की वजह, पेट्रोल पंपों पर दिखी अफरा-तफरी; दिल्ली में नए नियम का अलग-अलग इलाकों में असर

दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने ग्रेप-4 की सख्त पाबंदियां लागू कर दीं। हालांकि ग्रेप-4 लागू होने के बाद भी प्रदूषण के स्तर में अपेक्षित गिरावट नहीं आई, जिसके चलते दिल्ली सरकार को और कड़े फैसले लेने पड़े।

इसी क्रम में दिल्ली सरकार ने गुरुवार, 18 दिसंबर से BS-6 मानकों के अलावा सभी बीएस-3 और बीएस-4 श्रेणी के बाहरी वाहनों के राजधानी में प्रवेश पर रोक लगा दी। इसके साथ ही पेट्रोल पंप संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बिना वैध PUC सर्टिफिकेट (Pollution Under Control) के किसी भी वाहन को ईंधन नहीं दिया जाएगा।

नए नियम लागू होते ही गुरुवार सुबह से ही दिल्ली के कई पेट्रोल पंपों पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति देखने को मिली। बड़ी संख्या में वाहन चालक बिना पीयूसी सर्टिफिकेट के पहुंचे, जिन्हें ईंधन देने से मना कर दिया गया। इससे कई जगहों पर बहस और लंबी कतारें लग गईं।

दक्षिणी दिल्ली में सरिता विहार अपोलो अस्पताल के सामने स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर सख्ती के साथ पीयूसी सर्टिफिकेट की जांच की जा रही थी। जिन वाहन चालकों के पास वैध प्रमाण पत्र नहीं था, उन्हें ईंधन नहीं दिया गया। मौके पर मौजूद ट्रांसपोर्ट विभाग के कर्मचारियों की निगरानी में पहले पीयूसी बनवाने के बाद ही लोगों को पेट्रोल-डीजल दिया गया।

वहीं, दक्षिणी दिल्ली के मां आनंदमयी मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप पर तकनीकी दिक्कत सामने आई, जहां पीयूसी जांच का स्कैनर काम नहीं कर रहा था। स्थिति को संभालने के लिए स्थानीय पुलिस और डीटीसी के कर्मचारियों को तैनात किया गया। इस दौरान कई लोग स्वयं आगे बढ़कर पीयूसी बनवाने के बाद ही ईंधन लेते नजर आए।

बाहरी दिल्ली के नरेला इलाके में रामलीला ग्राउंड के पास स्थित पेट्रोल पंप पर दिल्ली पुलिस और ट्रांसपोर्ट विभाग के कर्मी मुस्तैद दिखे। यहां पीयूसी सर्टिफिकेट की जांच के बाद ही वाहनों को पंप परिसर में प्रवेश दिया जा रहा था। जिनके पास प्रमाण पत्र नहीं था, उन्हें वापस लौटा दिया गया। पंप परिसर में बने पीयूसी केंद्र पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।

पूर्वी दिल्ली से सटे वैशाली सेक्टर-4 के प्रदूषण जांच केंद्र पर भी हालात कुछ ऐसे ही रहे। यहां बड़ी संख्या में वाहन जांच के लिए पहुंचे। करीब 20 मिनट तक सर्वर डाउन रहने के कारण कामकाज प्रभावित हुआ और केंद्र पर अव्यवस्था का माहौल बन गया। अधिकारियों ने बताया कि सर्वर धीमी गति से चल रहा था, जिससे देरी हुई।

उधर, यूपी गेट पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया। यहां दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहनों के पीयूसी सर्टिफिकेट की जांच के बाद ही उन्हें आगे बढ़ने दिया जा रहा था। जिन चालकों के पास वैध पीयूसी नहीं था, उन्हें सीमा से ही वापस भेज दिया गया।

कुल मिलाकर, नए नियमों के पहले ही दिन राजधानी के अलग-अलग इलाकों में इसका व्यापक असर देखने को मिला। जहां एक ओर सरकार प्रदूषण पर नियंत्रण की दिशा में सख्ती दिखा रही है, वहीं दूसरी ओर आम वाहन चालकों को अचानक बदले नियमों के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी